सपा नेता चिंतामणि बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात:PDA चौपाल कर 2027 में अखिलेश को CM बनाने का आह्वान

सपा नेता चिंतामणि बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात:PDA चौपाल कर 2027 में अखिलेश को CM बनाने का आह्वान

महोबा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व आईएएस अधिकारी चिंतामणि मंगलवार दोपहर 3 बजे महोबा पहुंचे। सपा कार्यालय में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंशु शिवहरे के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और PDA चौपाल में केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। संविधान और वोट के अधिकार पर खतरे का आरोप पत्रकारों से बातचीत में चिंतामणि ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र, संविधान, आरक्षण और सामाजिक न्याय खतरे में हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जनता के वोट देने के अधिकार को कमजोर करने की साजिश की जा रही है। PDA समाज के अधिकारों की बात उठाई चिंतामणि ने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदायों को मिले अधिकार बाबा साहब के संविधान की देन हैं। उन्होंने कहा कि संविधान और वोट का अधिकार सुरक्षित रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जो पीड़ित है, वही PDA है। समाजवादी पार्टी जनता को जागरूक करने के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष कर रही है। 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान चिंतामणि ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने शिक्षक एमएलसी चुनाव में भी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *