पूर्व भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई:एक सिपाही की मौत, दूसरा गंभीर घायल; कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा

पूर्व भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई:एक सिपाही की मौत, दूसरा गंभीर घायल; कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा

कन्नौज में भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की एस्कॉर्ट में चल रही स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई। वहीं, दूसरा सिपाही और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे माइलस्टोन-145 के पास हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेस-वे की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को गाड़ी से निकालकर अस्पताल लेकर गए। जहां, घायल सिपाही सिपाही और ड्राइवर का इलाज जारी है। बता दें कि पूर्व सांसद सुब्रत पाठक इटावा से कन्नौज की ओर जा रहे थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *