‘भास्कर समाधान’ से बदलाव:पेयजल सप्लाई और खाली प्लॉट में कचरे की समस्या हुई दूर, नाले का रुका काम अब तक पूरा नहीं

‘भास्कर समाधान’ से बदलाव:पेयजल सप्लाई और खाली प्लॉट में कचरे की समस्या हुई दूर, नाले का रुका काम अब तक पूरा नहीं

कोटा में ‘भास्कर समाधान’ पर लोग समस्याओं के हल पाने कीउम्मीद में लगातार शिकायतें पोस्ट कर रहे हैं। आमजन की समस्या पर तुरंत एक्शन लेते हुए विभाग भी समाधान करवा रहे हैं। हालांकि बेसहारा पशुओं, टूटी सड़कों और कचरे का निस्तारण अब भी शहर के लिए बड़ी समस्या बने हुए हैं। पब्लिक ने पोस्ट कर जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों से इन समस्याओं पर भी एक्शन लेने की आवाज उठाई है। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… घोड़ा बस्ती: नालियों के पानी की निकासी बनी समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर घोड़ा बस्ती से महेश वर्मा ने नाली का पानी गलियों में भरे रहने की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि नालियों का ड्रेनेज सही नहीं होने के कारण गंदा पानी गलियों और सड़कों पर जमा रहता है। इसकी वजह से यहां मोहल्ले में मच्छर और गंदगी बहुत हो गई हैं। निगम से अपील है कि इस समस्या का समाधान करें। विनोबा भावे नगर: महीनों से रुका नाले का काम, मलबा भी नहीं हटा एमबीएस रोड, विनोबा भावे नगर से अजय कुमार ने नाले के अधूरे निर्माण और निकाले गए मलबे को अब तक न हटाने के संबंध में प्रशासन का ध्यान दिलाया है। उन्होंने पोस्ट में बताया कि क्षेत्र की सरकारी डिस्पेंसरी के सामने कुछ महीने पहले नाले का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। नाले का मलबा निकालकर सड़क किनारे ही डाल दिया गया। नाले का काम भी पूरा नहीं किया गया। अब यह महीनों से ये मलबा और अधूरा नाला ऐसे ही पड़े हैं। लेकिन प्रशासन को इस रोड से आने–जाने वाले लोगों की परेशानी नहीं दिखती। विज्ञान नगर: 5 महीनों से ब्रेकर ही ठीक नहीं कर सके ‘भास्कर समाधान’ पर खेमचंद नागर ने टूअे ब्रेकर्स की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने बताया कि हमारे एरिया विज्ञान नगर के संजय गांधी नगर, डीसीएम रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास बीते पांच महीनों से नालियों के ऊपर बना सीमेंट का ब्रेकर टूटा हुआ है। गाड़ियों के क्रॉस होने पर टूटी पटि्टयांनानी में गिर जाती हैं इससे नालियों के जाम होने की समस्या अलग खड़ी हो जाती है। निगम से अपील है कि इस समस्या का समाधान करवाएं। रंगबाड़ी: बालाजी मंदिर में सफाई नहीं, कचरा भी नहीं उठता जगदीयश प्रसाद नागर ने रंगबाड़ी बालाजी परिसर से कचरा, उफनती नालियों और कचरे की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने बताया कि रंगबाड़ी बालाजी मंदिर की सफाई व्यवस्था बहुत खराब हे। नालियों में गंदा पानी रुका हुआ है और कचरा डस्टबिन के बाहर तक गिरा हुआ है। नियमित साफ–सफाई नहीं होने से हालात रोज बदतर होते जा रहे हैं। पार्षद बदलने का भी कोई लाभ होता नहीं दिख रहा है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… लाडपुरा: ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन ‘भास्कर समाधान’ पर नवल किशोर ने मोहनलाल सुखाड़िया हाउसिंग स्कीम से पानी न आने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि हमारे एरिया में सप्लाई का पानी बीते तीन दिनों से नहीं आ रहा है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारीयों ने एक्शन लेते हुए फॉल्ट सुधारकर सप्लाई चालू कर दी। अंबेडकर कॉलोनी: पार्षद कमलेश बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ अंबेडकर कॉलोनी से शिव प्रसाद मिश्रा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में एक खाली प्लॉट है जिसमें पिछले तीन दिनों से मृत पशु पड़ा हुआ है। इसके कारण आसपास के क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या सामने आने के बाद पार्षद कमलेश कुमारी ने कार्रवाई करवाते हुए मृत पशु को हटवाया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*’भास्कर समाधान’ में सुरेन्द्र बने ‘पब्लिक के स्टार’:* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*’भास्कर समाधान’: आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्‌ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्‌ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*’भास्कर समाधान’ पर प्रेमचंद बने ‘पब्लिक के स्टार’:* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं ‘पब्लिक की स्टार’:* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने ‘स्टार ऑफिसर’:* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *