उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर लोग समाधान की उम्मीद में अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। आमजन की समस्या पर तुरंत एक्शन लेते हुए विभाग भी समाधान करवा रहे हैं। हालांकि बेसहारा पशुओं, टूटी सड़कें और कचरे का निस्तारण अब भी शहर के लिए बड़ी समस्या बने हुए हैं। पब्लिक ने पोस्ट कर जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों से इन समस्याओं पर भी एक्शन लेने की आवाज उठाई है। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… बेसहारा कुत्तों का मंदिर रोड पर आतंक उदयपुर शहर के मल्ला तलाई इलाके की गांधी नगर कॉलोनी के ओम प्रकाश खोखर ने बेसहारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि आर्य समाज मंदिर रोड पर 8 से 10 बेसहारा कुत्ते रहते हैं। ये इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों पर पीछे से हमला कर उन्हें काट लेते हैं। महिलाओं बच्चों का इनके चलते रास्ता चलना भी मुश्किल हो गया है। कईयों को काटकर घायल कर चुके हैं। मुझे भी काट चुके हैं। प्रशासन से निवेदन है कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के मुताबिक इनकी बढ्ती संख्या को नियंत्रित करने का प्रयास करें। आवारा पशु सड़क चलते लोगों पर कर रहे हमला उदयपुर के उत्तरी सुंदरवास से वीरेन्द्र गायरी ने आवारा पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं की ओर प्रशासन का ध्यान दिलाया है। उन्होंने लिखा है कि सुंदरवास एरिया में आवारा पशुओं की बहुत समस्या है। यहां से आने–जाने वाले लोगों पर हमला करते हैं। उनके पीछे दौड़ते हैं। 10 अक्टूबर को शिव मंदिर चौक में भी कई लोगों को घायल कर चुके हैं। इस समस्या का समाधान करवा कर निगम लोगों को राहत देने का काम करें। महीनों से टूटी–क्षतिग्रस्त रोड, न मरम्मत, न नई बनी उदयपुर के झामर कोटड़ा रोड से हेमंत ने टूटी सड़क की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारे यहां गली, लिंक रोड, मुख्य रास्ते की हर सड़क का यही हाल है। सड़कें बुरी तरह टूटी हुई हैं। बारिश का पानी जमा होने से अब इस क्षतिग्रस्त सड़क से आना–जाना भी दूभर हो गया है। जलभराव के कारण गड्ढों के नजर न आने से कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। इस समस्या का समाधान करवाएं। सड़क किनारे रोड पर ही डाल रहे कचरा, राहगीर परेशान पूलन से अमित कुमार ने खुले में कचरा पड़ा होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारे यहां मुख्य रास्ते के एक तरफ लोगों ने खुले में कचरा डाला हुआ है। डस्टबिन न होने के कारण लोग मजबूरी में खुले में ही घर का कचरा डालने को मजबूर हैं। निगम से अपील है कि इस कचरे को साफ करवाकर यहां बड़ा डस्टबिन रखवाने का श्रम करे ताकि शहर को साफ–सुथरा रखने में सहयोग कर सकें। अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन शहर के पहाड़ा क्षेत्र के गांधी नगर से ए.एस. खान ने स्ट्रीट लाइट खराब होने की समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि उनकी गली की स्ट्रीट लाइट काफ समय से बंद है। अंधेरे के कारण मोहल्ले के लोगों को आने–जाने में काफी असुविधा होती है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने बंद स्ट्रीट लाइट को फिर से शुरू करवा दिया है। इससे गली में पर्याप्त रोशनी होने से लोगों को राहत मिली है। 15 दिन बाद जली रोड लाइट, लाइनमैन नरेश बने ‘पब्लिक के स्टार’ खेमपुरा की भैरुजी कॉलोनी स्थित ग्लास फैक्ट्री रोड से फारुख हुसैन ने रोड लाइट न जलने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि हमारे मोहल्ले की रोड लाइट बीते 15 दिन से बंद हे। बेसहारा पशु यहां आपस में लड़ते–भिड़ते हैं। बारिश में सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से वो भी अंधरे में नजर नहीं आते। ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होने के बाद निगम के लाइनमैन नरेश ने तुरंत इस समस्या का समाधान कर दिया है। अब गली के लोगों को अंधेरे से राहत मिल गई है जिससे वो भी खुश हैं। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने ‘स्टार ऑफिसर’:अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने ‘स्टार ऑफिसर’:अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश

