शिवहर में घर से आभूषण-नकदी चोरी का खुलासा:SIT, DIU और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 1 अरेस्ट; गहने बरामद

शिवहर में घर से आभूषण-नकदी चोरी का खुलासा:SIT, DIU और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 1 अरेस्ट; गहने बरामद

शिवहर के पुरनहिया थाना क्षेत्र में घर से आभूषण और नकदी चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सोने और चांदी जैसे दिखने वाले गहने समेत कई सामान बरामद किए हैं। शिवहर के एसडीपीओ अनुशील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। सीता देवी की शिकायत पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी पुलिस के अनुसार, वसंत जगजीवन टोले गढ़वा में एक घर से आभूषण और नकदी की चोरी हुई थी। इस संबंध में सीता देवी की शिकायत पर 8 अक्टूबर 2026 को पुरनहिया थाने में केस नंबर 195/26 दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई। FSL टीम ने जुटाए तकनीकी साक्ष्य घटना के बाद एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच कर तकनीकी साक्ष्य जुटाए। इसके आधार पर जिला सूचना इकाई (डीआईयू) और पुरनहिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच आगे बढ़ाई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान की। रमण कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार एसडीपीओ अनुशील कुमार के मुताबिक, मामले में वसंत जगजीवन टोले गढ़वा निवासी रमण कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वह महेश साह का पुत्र है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर सोने और चांदी जैसे दिखने वाले गहने सहित कई सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से जुड़े पुराने मामलों की जानकारी भी जुटाई गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। शिवहर के पुरनहिया थाना क्षेत्र में घर से आभूषण और नकदी चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सोने और चांदी जैसे दिखने वाले गहने समेत कई सामान बरामद किए हैं। शिवहर के एसडीपीओ अनुशील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। सीता देवी की शिकायत पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी पुलिस के अनुसार, वसंत जगजीवन टोले गढ़वा में एक घर से आभूषण और नकदी की चोरी हुई थी। इस संबंध में सीता देवी की शिकायत पर 8 अक्टूबर 2026 को पुरनहिया थाने में केस नंबर 195/26 दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई। FSL टीम ने जुटाए तकनीकी साक्ष्य घटना के बाद एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच कर तकनीकी साक्ष्य जुटाए। इसके आधार पर जिला सूचना इकाई (डीआईयू) और पुरनहिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच आगे बढ़ाई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान की। रमण कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार एसडीपीओ अनुशील कुमार के मुताबिक, मामले में वसंत जगजीवन टोले गढ़वा निवासी रमण कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वह महेश साह का पुत्र है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर सोने और चांदी जैसे दिखने वाले गहने सहित कई सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से जुड़े पुराने मामलों की जानकारी भी जुटाई गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *