थावे मंदिर में एक लाख श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद:शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा हुई

थावे मंदिर में एक लाख श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद:शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा हुई

गोपालगंज के प्रसिद्ध शक्तिपीठ थावे भवानी के दरबार में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन भक्तों का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। मां थावेवाली के दर्शन के लिए नेपाल, उत्तर प्रदेश और झारखंड सहित दूर-दराज के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, यहां प्रतिदिन 50 हजार से अधिक श्रद्धालु कतारबद्ध होकर माता के अलौकिक स्वरूप का दर्शन और पूजन कर रहे हैं। थावे क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया आज शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन माँ दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है। धार्मिक मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी तप, त्याग, संयम और साधना की अधिष्ठात्री देवी हैं। इनकी आराधना करने से भक्तों को जीवन में धैर्य, साहस और उत्तम आरोग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आज के इस पावन दिन पर भक्त मां को नारियल, चुनरी, पेड़ा और पंचामृत अर्पित कर अपनी व अपने परिवार की सुख-समृद्धि की मंगलकामना कर रहे हैं। महिला सुरक्षा बलों की तैनाती की गई माता के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा थावे क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। श्रद्धालुओं की इस अपार भीड़ को नियंत्रित करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मंदिर परिसर से लेकर मुख्य मार्गों तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित तरीके से माता का दर्शन कराने के लिए विशेष बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे और अतिरिक्त पुलिस बल के साथ महिला सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा लगातार पूरी व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए आज शाम तक थावे मंदिर परिसर में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। गोपालगंज के प्रसिद्ध शक्तिपीठ थावे भवानी के दरबार में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन भक्तों का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। मां थावेवाली के दर्शन के लिए नेपाल, उत्तर प्रदेश और झारखंड सहित दूर-दराज के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, यहां प्रतिदिन 50 हजार से अधिक श्रद्धालु कतारबद्ध होकर माता के अलौकिक स्वरूप का दर्शन और पूजन कर रहे हैं। थावे क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया आज शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन माँ दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है। धार्मिक मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी तप, त्याग, संयम और साधना की अधिष्ठात्री देवी हैं। इनकी आराधना करने से भक्तों को जीवन में धैर्य, साहस और उत्तम आरोग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आज के इस पावन दिन पर भक्त मां को नारियल, चुनरी, पेड़ा और पंचामृत अर्पित कर अपनी व अपने परिवार की सुख-समृद्धि की मंगलकामना कर रहे हैं। महिला सुरक्षा बलों की तैनाती की गई माता के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा थावे क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। श्रद्धालुओं की इस अपार भीड़ को नियंत्रित करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मंदिर परिसर से लेकर मुख्य मार्गों तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित तरीके से माता का दर्शन कराने के लिए विशेष बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे और अतिरिक्त पुलिस बल के साथ महिला सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा लगातार पूरी व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए आज शाम तक थावे मंदिर परिसर में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *