राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सिवनी के पिपरिया गांव में जन्मे बिसेन चार बार विधायक, कैबिनेट मंत्री और राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष रह चुके हैं। भाजपा ने 2019 में बिसेन को बालाघाट लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया। जीत के बाद वे 17वीं लोकसभा के सदस्य बने और 2024 तक सांसद रहे। राष्ट्रपति ने 6 राज्यों में की नियुक्तियां और फेरबदल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल किया। सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को केरल और केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु भेजा गया है। इसके अलावा ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सभी नियुक्तियां संबंधित पदों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी। …………………………. संजय भाटिया राजस्थान, बिप्लब देव एमपी के भाजपा प्रभारी भाजपा ने बुधवार को 36 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में पार्टी के नए प्रभारियों और 24 राज्यों में सह-प्रभारियों का ऐलान किया। संजय भाटिया को राजस्थान और बिप्लब कुमार देव को मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। राजस्थान में पहले डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल प्रभारी थे। वहीं, मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी डॉ. महेंद्र सिंह के पास थी। पढ़ें पूरी खबर…

