औरंगाबाद में सड़क हादसे में साला-बहनोई घायल:बाइक से पासपोर्ट ऑफिस जा रहे थे, कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी

औरंगाबाद में सड़क हादसे में साला-बहनोई घायल:बाइक से पासपोर्ट ऑफिस जा रहे थे, कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी

औरंगाबाद सड़क हादसे में बाइक सवार साले-बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर चोटें आईं हैं। इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायलों की पहचान चौरी गांव निवासी नरेश साव के पुत्र सुजीत कुमार और इटवा गांव निवासी कन्हाई साव के पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशवाहा नगर के पास की है। जानकारी के मुताबिक दोनों बाइक से पासपोर्ट बनवाने के लिए औरंगाबाद जा रहे थे। रास्ते में अचानक कुत्ता आ जाने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। साला-बहनोई सड़क गिर गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उठाया और तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।
साले का पासपोर्ट बनवाने आ रहे थे राजेश घायल राजेश कुमार ने बताया कि उनका पासपोर्ट पहले ही बन चुका था, लेकिन उनके साले सुजीत कुमार का पासपोर्ट बनना बाकी था। इसी सिलसिले में दोनों सोमवार को एक ही बाइक पर सवार होकर घर से पासपोर्ट कार्यालय के लिए निकले थे। वे पचरुखिया के रास्ते औरंगाबाद आ रहे थे। इसी दौरान कुशवाहा नगर के समीप अचानक सड़क पर कुत्ता सामने आ गया। बैलेंस बिगड़ने से गाड़ी से नीचे गिए गए। सऊदी अरब में नौकरी का सपना, हादसे से बिगड़ा पूरा प्लान दोनों युवकों की योजना पासपोर्ट संबंधी प्रक्रिया पूरी कर विदेश जाने की थी। राजेश कुमार के अनुसार, वे अपने साले सुजीत के साथ सऊदी अरब में एक निजी कंपनी में नौकरी करने जाने वाले थे। कंपनी से उनकी बातचीत हो चुकी थी और अगले महीने वीजा बनवाकर जाने की तैयारी थी। परिवार और दोनों युवकों को विदेश में नौकरी मिलने से बेहतर भविष्य की उम्मीद थी। लेकिन सड़क हादसे ने उनकी योजनाओं पर फिलहाल विराम लगा दिया है। सुजीत कुमार की स्थिति गंभीर बताई गई है। औरंगाबाद सड़क हादसे में बाइक सवार साले-बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर चोटें आईं हैं। इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायलों की पहचान चौरी गांव निवासी नरेश साव के पुत्र सुजीत कुमार और इटवा गांव निवासी कन्हाई साव के पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशवाहा नगर के पास की है। जानकारी के मुताबिक दोनों बाइक से पासपोर्ट बनवाने के लिए औरंगाबाद जा रहे थे। रास्ते में अचानक कुत्ता आ जाने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। साला-बहनोई सड़क गिर गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उठाया और तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।
साले का पासपोर्ट बनवाने आ रहे थे राजेश घायल राजेश कुमार ने बताया कि उनका पासपोर्ट पहले ही बन चुका था, लेकिन उनके साले सुजीत कुमार का पासपोर्ट बनना बाकी था। इसी सिलसिले में दोनों सोमवार को एक ही बाइक पर सवार होकर घर से पासपोर्ट कार्यालय के लिए निकले थे। वे पचरुखिया के रास्ते औरंगाबाद आ रहे थे। इसी दौरान कुशवाहा नगर के समीप अचानक सड़क पर कुत्ता सामने आ गया। बैलेंस बिगड़ने से गाड़ी से नीचे गिए गए। सऊदी अरब में नौकरी का सपना, हादसे से बिगड़ा पूरा प्लान दोनों युवकों की योजना पासपोर्ट संबंधी प्रक्रिया पूरी कर विदेश जाने की थी। राजेश कुमार के अनुसार, वे अपने साले सुजीत के साथ सऊदी अरब में एक निजी कंपनी में नौकरी करने जाने वाले थे। कंपनी से उनकी बातचीत हो चुकी थी और अगले महीने वीजा बनवाकर जाने की तैयारी थी। परिवार और दोनों युवकों को विदेश में नौकरी मिलने से बेहतर भविष्य की उम्मीद थी। लेकिन सड़क हादसे ने उनकी योजनाओं पर फिलहाल विराम लगा दिया है। सुजीत कुमार की स्थिति गंभीर बताई गई है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *