लोग बोले- शिकायत के बाद भी नहीं आती कचरा गाड़ी:सड़क पर फेंकने को मजबूर, 18 दिन पहले ही बना है नया बोर्ड

लोग बोले- शिकायत के बाद भी नहीं आती कचरा गाड़ी:सड़क पर फेंकने को मजबूर, 18 दिन पहले ही बना है नया बोर्ड

जालोर में कई जगहों पर समय पर कचरा नहीं उठाया जा रहा है, जिसे लेकर शहर के लोग काफी परेशान हैं। सड़क पर जगह-जगह गंदगी के ढेर पड़े रहने से बेसहारा गाय और सांड उसे खा रहे हैं। जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। लोगों कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं किया जा रहा है, इसीलिए लोगों ने कचरा जला दिया। शहर के भक्त प्रहलाद चौक पर लंबे समय से कचरा डाले जाने से गंदगी का ढेर लगा हुआ है। आसपास दिनभर गाय और सांड कचरे में पड़ी पॉलीथिन खाते नजर आते हैं। चौक के पास मंदिर, स्कूल और मकान होने से स्थानीय लोगों को दिनभर बदबू के बीच रहना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद कचरा नहीं उठाया गया, जिसके बाद उन्हें कचरा जलाना पड़ा। इससे वातावरण में धुआं फैलने से प्रदूषण की समस्या भी बढ़ गई। बोर्ड बनने के बाद भी सफाई व्यवस्था पर सवाल करीब 18 दिन पहले नए सभापति ने पदभार संभाला और बोर्ड की पहली बैठक भी हुई। बैठक में पार्षदों ने सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए नियमित रूप से कचरा उठाने की मांग की थी। इसके बावजूद शहर में सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। अब लोगों को उम्मीद है कि नगर परिषद के अधिकारी इस समस्या पर ध्यान देकर नियमित कचरा उठवाना सुनिश्चित करेंगे, ताकि गंदगी, बदबू और प्रदूषण से राहत मिल सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *