दरभंगा जिला के दड़िमा निवासी सुमन जी झा की बेटी खुशी कुमारी ने शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। गयाजी में 9 से 11 अक्टूबर तक आयोजित अंडर-19 राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में खुशी ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया है। इस उपलब्धि के बाद अब उसका चयन नेशनल लेवल की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 23 से 28 अक्टूबर तक दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। इसके लिए वह 21 अक्टूबर को दरभंगा से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। बिहार का प्रतिनिधित्व करना उसके लिए बड़ी उपलब्धि है। यूपीएससी की तैयारी करना चाहती है खुशी खुशी वर्तमान में बिहार बोर्ड से 11वीं की पढ़ाई कर रही है। खेल के साथ-साथ उसकी पढ़ाई में भी रुचि है। आगे चलकर यूपीएससी की परीक्षा पास कर देश की सेवा करना चाहती है। तीन भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर है। उसकी बड़ी बहन 12वीं कक्षा में पढ़ती है और आईआईटी की तैयारी कर रही है। छोटा भाई दूसरी कक्षा का छात्र है। पिता जल संसाधन विभाग में तृतीय श्रेणी के कर्मचारी हैं। गांव में खुशी का माहौल खुशी की इस सफलता से दड़िमा गांव सहित आसपास के इलाकों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए उसे बधाई दी है। गांव की बेटी ने अपनी प्रतिभा के दम पर जिले से लेकर राज्य स्तर तक पहचान बनाई है। अब सभी को उम्मीद है कि खुशी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले और बिहार का नाम रोशन करेगी। दरभंगा जिला के दड़िमा निवासी सुमन जी झा की बेटी खुशी कुमारी ने शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। गयाजी में 9 से 11 अक्टूबर तक आयोजित अंडर-19 राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में खुशी ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया है। इस उपलब्धि के बाद अब उसका चयन नेशनल लेवल की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 23 से 28 अक्टूबर तक दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। इसके लिए वह 21 अक्टूबर को दरभंगा से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। बिहार का प्रतिनिधित्व करना उसके लिए बड़ी उपलब्धि है। यूपीएससी की तैयारी करना चाहती है खुशी खुशी वर्तमान में बिहार बोर्ड से 11वीं की पढ़ाई कर रही है। खेल के साथ-साथ उसकी पढ़ाई में भी रुचि है। आगे चलकर यूपीएससी की परीक्षा पास कर देश की सेवा करना चाहती है। तीन भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर है। उसकी बड़ी बहन 12वीं कक्षा में पढ़ती है और आईआईटी की तैयारी कर रही है। छोटा भाई दूसरी कक्षा का छात्र है। पिता जल संसाधन विभाग में तृतीय श्रेणी के कर्मचारी हैं। गांव में खुशी का माहौल खुशी की इस सफलता से दड़िमा गांव सहित आसपास के इलाकों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए उसे बधाई दी है। गांव की बेटी ने अपनी प्रतिभा के दम पर जिले से लेकर राज्य स्तर तक पहचान बनाई है। अब सभी को उम्मीद है कि खुशी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले और बिहार का नाम रोशन करेगी।

