भास्कर न्यूज | खगड़िया जिले की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में लंबे समय से बनी स्वास्थ्यकर्मियों की कमी दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 81 जीएनएम समेत कुल 128 स्वास्थ्यकर्मियों की पोस्टिंग की है। खास बात यह है कि फार्मासिस्ट, ओटी असिस्टेंट, ईसीजी टेक्नीशियन, ड्रेसर और एक्स-रे टेक्नीशियन जैसे जरूरी पदों पर भी तैनाती हुई है, जिन पर जिले में कर्मी उपलब्ध नहीं थे। इससे अस्पतालों में दवा वितरण, ऑपरेशन, जांच और मरीजों की देखभाल से जुड़ी सेवाओं को मजबूती मिलेगी ।सिविल सर्जन डॉ. रामेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में 81 जीएनएम, 14 फार्मासिस्ट, 10 ओटी असिस्टेंट, दो ईसीजी टेक्नीशियन, 10 ड्रेसर और 11 एक्स-रे टेक्नीशियन की पोस्टिंग की गई है। इनमें कई स्वास्थ्यकर्मी योगदान भी दे चुके हैं। दवा, ड्रेसिंग और जांच की व्यवस्था को मिलेगा सहारा फार्मासिस्ट की तैनाती से अस्पतालों में दवा वितरण संबंधी कार्यों को सुचारु बनाने में मदद मिलेगी। ड्रेसर की उपलब्धता से घाव की ड्रेसिंग और प्राथमिक उपचार से जुड़े कार्यों में सहूलियत होगी। वहीं, ईसीजी टेक्नीशियन की तैनाती से हृदय संबंधी जांच और एक्स-रे टेक्नीशियन के आने से एक्स-रे जांच की सुविधा को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इन तकनीकी कर्मियों की उपलब्धता से जांच के लिए जरूरी मानव संसाधन की कमी दूर करने में सहूलियत होगी। ऑपरेशन और नर्सिंग सेवाओं को मिलेगी मजबूती 10 ओटी असिस्टेंट की पोस्टिंग से ऑपरेशन थिएटर से जुड़ी तैयारियों और सर्जरी संबंधी कार्यों में सहयोग मिलेगा। वहीं, 81 जीएनएम की तैनाती से नर्सिंग सेवाओं को मजबूती मिलेगी। इससे मरीजों की देखभाल और अस्पतालों में उपचार संबंधी कार्यों को व्यवस्थित करने में मदद मिलने की उम्मीद है। अब नई पोस्टिंग से इस कमी को दूर करने और मरीजों को समय पर जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है। डॉ. राजेश बने सदर अस्पताल उपाधीक्षक सदर अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर भी महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। उपाधीक्षक के प्रभार में रहे डॉ. राजेश चौधरी की स्वास्थ्य विभाग ने उपाधीक्षक पद पर पोस्टिंग कर दी है। इस संबंध में विभागीय स्तर से पत्र जारी किया गया है। नियमित रूप से उपाधीक्षक की तैनाती होने से अस्पताल के प्रशासनिक कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। भास्कर न्यूज | खगड़िया जिले की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में लंबे समय से बनी स्वास्थ्यकर्मियों की कमी दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 81 जीएनएम समेत कुल 128 स्वास्थ्यकर्मियों की पोस्टिंग की है। खास बात यह है कि फार्मासिस्ट, ओटी असिस्टेंट, ईसीजी टेक्नीशियन, ड्रेसर और एक्स-रे टेक्नीशियन जैसे जरूरी पदों पर भी तैनाती हुई है, जिन पर जिले में कर्मी उपलब्ध नहीं थे। इससे अस्पतालों में दवा वितरण, ऑपरेशन, जांच और मरीजों की देखभाल से जुड़ी सेवाओं को मजबूती मिलेगी ।सिविल सर्जन डॉ. रामेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में 81 जीएनएम, 14 फार्मासिस्ट, 10 ओटी असिस्टेंट, दो ईसीजी टेक्नीशियन, 10 ड्रेसर और 11 एक्स-रे टेक्नीशियन की पोस्टिंग की गई है। इनमें कई स्वास्थ्यकर्मी योगदान भी दे चुके हैं। दवा, ड्रेसिंग और जांच की व्यवस्था को मिलेगा सहारा फार्मासिस्ट की तैनाती से अस्पतालों में दवा वितरण संबंधी कार्यों को सुचारु बनाने में मदद मिलेगी। ड्रेसर की उपलब्धता से घाव की ड्रेसिंग और प्राथमिक उपचार से जुड़े कार्यों में सहूलियत होगी। वहीं, ईसीजी टेक्नीशियन की तैनाती से हृदय संबंधी जांच और एक्स-रे टेक्नीशियन के आने से एक्स-रे जांच की सुविधा को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इन तकनीकी कर्मियों की उपलब्धता से जांच के लिए जरूरी मानव संसाधन की कमी दूर करने में सहूलियत होगी। ऑपरेशन और नर्सिंग सेवाओं को मिलेगी मजबूती 10 ओटी असिस्टेंट की पोस्टिंग से ऑपरेशन थिएटर से जुड़ी तैयारियों और सर्जरी संबंधी कार्यों में सहयोग मिलेगा। वहीं, 81 जीएनएम की तैनाती से नर्सिंग सेवाओं को मजबूती मिलेगी। इससे मरीजों की देखभाल और अस्पतालों में उपचार संबंधी कार्यों को व्यवस्थित करने में मदद मिलने की उम्मीद है। अब नई पोस्टिंग से इस कमी को दूर करने और मरीजों को समय पर जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है। डॉ. राजेश बने सदर अस्पताल उपाधीक्षक सदर अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर भी महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। उपाधीक्षक के प्रभार में रहे डॉ. राजेश चौधरी की स्वास्थ्य विभाग ने उपाधीक्षक पद पर पोस्टिंग कर दी है। इस संबंध में विभागीय स्तर से पत्र जारी किया गया है। नियमित रूप से उपाधीक्षक की तैनाती होने से अस्पताल के प्रशासनिक कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।

