शिवहर में कलश यात्रा का रथ अनियंत्रित होकर लुढ़का:नवाब हाई स्कूल के पास ब्रेक फेल होने से 15 श्रद्धालु घायल, एक रेफर

शिवहर में कलश यात्रा का रथ अनियंत्रित होकर लुढ़का:नवाब हाई स्कूल के पास ब्रेक फेल होने से 15 श्रद्धालु घायल, एक रेफर

शिवहर। शारदीय नवरात्र के बीच आज रविवार कोशिवहर में कलश शोभा यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नवाब हाई स्कूल, शिवहर के पास चिकनौटा लौट रही नवयुवक दुर्गा पूजा समिति, चिकनौटा की कलश शोभा यात्रा में शामिल रथ का अचानक ब्रेक फेल हो गया। श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी का माहौल सड़क के ढलान पर ब्रेक फेल होने के बाद रथ अनियंत्रित होकर लुढ़क गया, जिसकी चपेट में आने से करीब 15 श्रद्धालु घायल हो गए। बताया गया कि समिति की कुमारी कन्याएं एवं श्रद्धालु जलबोझी कर रथ के साथ वापस चिकनौटा लौट रहे थे। इसी दौरान नवाब हाई स्कूल के पास ढलान पर अचानक रथ का ब्रेक फेल हो गया। रथ के अनियंत्रित होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में घायल सभी लोगों को तत्काल सरोजा सीताराम सदर अस्पताल, शिवहर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। हादसे में लगभग 15 लोग घायल हुए – एसडीएम घायलों में 45 वर्षीय धूपलाल महतो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम डॉ अनंत कुमार, एसडीपीओ अनुशील कुमार, सभापति राजन नंदन सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रशासन की सक्रियता से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया और स्थिति को नियंत्रित किया गया। एसडीएम डॉ अनंत कुमार के अनुसार हादसे में लगभग 15 लोग घायल हुए हैं और सभी का इलाज कराया जा रहा है। घटना के बाद प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है। शिवहर। शारदीय नवरात्र के बीच आज रविवार कोशिवहर में कलश शोभा यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नवाब हाई स्कूल, शिवहर के पास चिकनौटा लौट रही नवयुवक दुर्गा पूजा समिति, चिकनौटा की कलश शोभा यात्रा में शामिल रथ का अचानक ब्रेक फेल हो गया। श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी का माहौल सड़क के ढलान पर ब्रेक फेल होने के बाद रथ अनियंत्रित होकर लुढ़क गया, जिसकी चपेट में आने से करीब 15 श्रद्धालु घायल हो गए। बताया गया कि समिति की कुमारी कन्याएं एवं श्रद्धालु जलबोझी कर रथ के साथ वापस चिकनौटा लौट रहे थे। इसी दौरान नवाब हाई स्कूल के पास ढलान पर अचानक रथ का ब्रेक फेल हो गया। रथ के अनियंत्रित होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में घायल सभी लोगों को तत्काल सरोजा सीताराम सदर अस्पताल, शिवहर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। हादसे में लगभग 15 लोग घायल हुए – एसडीएम घायलों में 45 वर्षीय धूपलाल महतो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम डॉ अनंत कुमार, एसडीपीओ अनुशील कुमार, सभापति राजन नंदन सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रशासन की सक्रियता से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया और स्थिति को नियंत्रित किया गया। एसडीएम डॉ अनंत कुमार के अनुसार हादसे में लगभग 15 लोग घायल हुए हैं और सभी का इलाज कराया जा रहा है। घटना के बाद प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *