औरैया के दिबियापुर में ध्रुव तारा साइंस सेंटर में मिशन शिक्षण संवाद औरैया की अक्टूबर माह की शिक्षक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापक मनीष कुमार ने जल और वायु से जुड़े रोचक प्रयोगों एवं गतिविधियों के साथ की। रामेन्द्र कुशवाहा ने बलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में सुनीता कटियार, मोनिका गुप्ता, कमलकान्त पाल, संदीप गुप्ता और विनीत प्रकाश ने विभिन्न प्रयोगों में भाग लिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संजीव कुमार ने शिक्षकों से संवाद करते हुए कहा कि इन शैक्षिक गतिविधियों को कक्षा में कराया जाना चाहिए, ताकि बच्चों की विद्यालय आने में रुचि बढ़े और शैक्षिक परिणाम बेहतर हों। जिला समन्वयक सौरभ गुप्ता और स्टेट रिसोर्स पर्सन सुभाष रंजन द्विवेदी ने शिक्षकों के कार्यों की सराहना की। मिशन शिक्षण संवाद के संस्थापक विमल कुमार ने उपस्थित शिक्षकों की शैक्षिक यात्रा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ज्ञान प्रकाश, मोहित सिंह, अनिल पाल, अनिल बाथम, आमिर, देवेंद्र, सुधीर, दुर्गेश, हेमंत, शशांक, मनोज और नरेंद्र सिंह सहित 30 शिक्षक उपस्थित रहे।

