श्रद्धालुओं से भरा ऑटो 25 फीट गहरी खाई में गिरा:2 बच्चे सहित 12 घायल, 3 महिला जबलपुर रेफर; ब्रेक फेल होने से हादसा

श्रद्धालुओं से भरा ऑटो 25 फीट गहरी खाई में गिरा:2 बच्चे सहित 12 घायल, 3 महिला जबलपुर रेफर; ब्रेक फेल होने से हादसा

मंडला के निवास थाना क्षेत्र में रविवार को श्रद्धालुओं से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर करीब 25 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में बच्चों समेत करीब 12 श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। नर्मदा स्नान के लिए जा रहे थे श्रद्धालु जानकारी के अनुसार, ग्राम डुंगरिया के श्रद्धालु ऑटो में सवार होकर नर्मदा स्नान के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बसगढ़ी घाट के पास ऑटो के ब्रेक फेल हो गए। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ऑटो सड़क से नीचे करीब 25 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मची चीख-पुकार ऑटो के खाई में गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद सभी घायलों को एम्बुलेंस से निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस जुटी हादसे की जांच में घटना की सूचना मिलने के बाद निवास पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और ऑटो के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने के कारणों की जानकारी जुटा रही है। निवास थाना प्रभारी धर्मेंद्र धुर्वे के अनुसार 2 बच्चे सहित 12 लोग घायल हैं, जिनमें से 3 महिलाओं को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *