बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:गंभीर हालत में शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, इलाज के दौरान तोड़ा दम

बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:गंभीर हालत में शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, इलाज के दौरान तोड़ा दम

शिवपुरी के खनियांधाना में शनिवार शाम बालाजी बस सर्विस की बस ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल युवक की मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
यह हादसा खनियांधाना के पोठयाई गांव में मंदिर के पास रेडी रोड पर हुआ था। बस की चपेट में आने से टपरियन, देवखो गांव के रहने वाले 28 साल के रविंद्र सिंह लोधी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
राहगीरों ने घायल रविंद्र को तुरंत खनियांधाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज शिवपुरी रेफर कर दिया।
दुर्घटना की खबर मिलते ही खनियांधाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *