चित्रकूट के बरगढ़ ग्लास फैक्ट्री में चोरी का प्रयास:पुलिस को देख ट्रैक्टर छोड़ जंगल में भागे चोर, गैस कटर से गाटर काटे; तलाश जारी

चित्रकूट के बरगढ़ ग्लास फैक्ट्री में चोरी का प्रयास:पुलिस को देख ट्रैक्टर छोड़ जंगल में भागे चोर, गैस कटर से गाटर काटे; तलाश जारी

चित्रकूट के बरगढ़ थाना क्षेत्र में बंद पड़ी ग्लास फैक्ट्री में शनिवार देर रात चोरी का प्रयास हुआ। अज्ञात चोर फैक्ट्री की दीवार तोड़कर अंदर घुसे थे। उन्होंने गैस कटर से लोहे के गाटर काटे और उन्हें ट्रैक्टर पर लाद रहे थे। इसी दौरान डायल 112 पुलिस को सूचना मिली। पुलिस के पीछा करने पर चोर परानु बाबा के जंगल में ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए। देखिए घटना की तस्वीरें- बरगढ़ और मऊ पुलिस मौके पर पहुंची घटना की सूचना पर बरगढ़ और मऊ पुलिस मौके पर पहुंची। मऊ के उपजिलाधिकारी राम ऋषि रमन ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। उन्हें फैक्ट्री की टूटी दीवार, कटे हुए गाटर और गैस कटर के निशान मिले। पुलिस ने बरामद ट्रैक्टर को बरगढ़ थाने में रखा है। चोरों के खिलाफ केस दर्ज बरगढ़ थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चोरों की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस फैक्ट्री में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *