किशनगंज शहर में अनुमंडल कार्यालय के पीछे बन रहा नया पार्क अब पूरा होने वाला है। मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत 1 करोड़ 72 लाख रुपए की लागत से बन रहे इस पार्क का करीब 90 प्रतिशत काम हो चुका है। उम्मीद है कि विजयादशमी के आसपास या उससे पहले इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। पार्क में कैफेटेरिया, झूले, वॉशरूम और लाइटिंग जैसी सुविधाएं तैयार हैं। फाउंटेन और ड्रेनेज का कुछ काम अभी बाकी है, जिसे तेजी से पूरा किया जा रहा है। मानसून के दौरान जलजमाव के कारण निर्माण पर थोड़ा असर पड़ा था, लेकिन अब अधूरे कामों को जल्द खत्म किया जा रहा है। पार्क का 90 प्रतिशत काम हुआ पूरा कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पार्क का लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। ड्रेनेज और फाउंटेन से जुड़े बाकी काम जल्द पूरे किए जाएंगे। दशहरा के आसपास या उससे पहले पार्क को लोगों के लिए शुरू करने की तैयारी है। यह पार्क शहरवासियों को घूमने और मनोरंजन के लिए एक नया सार्वजनिक स्थल देगा। किशनगंज शहर में अनुमंडल कार्यालय के पीछे बन रहा नया पार्क अब पूरा होने वाला है। मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत 1 करोड़ 72 लाख रुपए की लागत से बन रहे इस पार्क का करीब 90 प्रतिशत काम हो चुका है। उम्मीद है कि विजयादशमी के आसपास या उससे पहले इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। पार्क में कैफेटेरिया, झूले, वॉशरूम और लाइटिंग जैसी सुविधाएं तैयार हैं। फाउंटेन और ड्रेनेज का कुछ काम अभी बाकी है, जिसे तेजी से पूरा किया जा रहा है। मानसून के दौरान जलजमाव के कारण निर्माण पर थोड़ा असर पड़ा था, लेकिन अब अधूरे कामों को जल्द खत्म किया जा रहा है। पार्क का 90 प्रतिशत काम हुआ पूरा कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पार्क का लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। ड्रेनेज और फाउंटेन से जुड़े बाकी काम जल्द पूरे किए जाएंगे। दशहरा के आसपास या उससे पहले पार्क को लोगों के लिए शुरू करने की तैयारी है। यह पार्क शहरवासियों को घूमने और मनोरंजन के लिए एक नया सार्वजनिक स्थल देगा।

