आज से गांधी मैदान में श्री रामलीला महोत्सव 2026 शुरू:पहली बार दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, नीतीश कुमार करेंगे महोत्सव का उद्घाटन

आज से गांधी मैदान में श्री रामलीला महोत्सव 2026 शुरू:पहली बार दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, नीतीश कुमार करेंगे महोत्सव का उद्घाटन

आज से गांधी मैदान में रामलीला की शुरुआत हो रही है। श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट की ओर से आयोजित होने वाले इस महोत्सव में दिल्ली के सांस्कृतिक कला संगम के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। शाम चार बजे महोत्सव का उद्घाटन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार करेंगे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। पहले चार दिन रामलीला के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश नंदन ने बताया कि 11 से 14 अक्टूबर तक शाम 4 बजे से रामलीला का मंचन होगा। शाम छह बजे से गीत-संगीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में देश के चर्चित कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं, 15 से 19 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम छह बजे से रामलीला का मंचन होगा। LED स्क्रीन और स्पेशल इफेक्ट्स से रामलीला को दिखाया जाएगा ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि बैकग्राउंड में LED स्क्रीन और स्पेशल इफेक्ट्स से रामलीला के दृश्य और जीवंत होंगे। पटना में पहली बार रामलीला में इस तकनीक के इस्तेमाल की तैयारी है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1955 से चली आ रही परंपरा का यह 71वां वर्ष है। इस बार महोत्सव को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, परंपरा और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। गांधी मैदान में मां पटन देवी के दर्शन का अवसर महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को मां पटन देवी के विग्रह के दर्शन और पूजन का अवसर भी मिलेगा। शिशिर कुमार और डॉ. अजय प्रकाश के संयोजन में गांधी मैदान के मुख्य पंडाल के पास मां पटन देवी के विग्रह को स्थापित किया जा रहा है। इससे महोत्सव में आने वाले श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठानों में भी शामिल हो सकेंगे। 21 अक्टूबर को होगा भरत मिलाप ट्रस्ट के महासचिव प्रिंस कुमार राजू ने बताया कि महोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। ट्रस्ट के पदाधिकारी, सदस्य और युवा कार्यकर्ता आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने में जुटे हैं। कोषाध्यक्ष डॉ. धनंजय कुमार ने कहा कि समाज के सहयोग से यह गौरवशाली परंपरा लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने लोगों से महोत्सव में शामिल होकर भारतीय संस्कृति की इस परंपरा का हिस्सा बनने की अपील की। रामलीला का प्रमुख कार्यक्रम आज से गांधी मैदान में रामलीला की शुरुआत हो रही है। श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट की ओर से आयोजित होने वाले इस महोत्सव में दिल्ली के सांस्कृतिक कला संगम के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। शाम चार बजे महोत्सव का उद्घाटन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार करेंगे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। पहले चार दिन रामलीला के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश नंदन ने बताया कि 11 से 14 अक्टूबर तक शाम 4 बजे से रामलीला का मंचन होगा। शाम छह बजे से गीत-संगीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में देश के चर्चित कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं, 15 से 19 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम छह बजे से रामलीला का मंचन होगा। LED स्क्रीन और स्पेशल इफेक्ट्स से रामलीला को दिखाया जाएगा ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि बैकग्राउंड में LED स्क्रीन और स्पेशल इफेक्ट्स से रामलीला के दृश्य और जीवंत होंगे। पटना में पहली बार रामलीला में इस तकनीक के इस्तेमाल की तैयारी है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1955 से चली आ रही परंपरा का यह 71वां वर्ष है। इस बार महोत्सव को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, परंपरा और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। गांधी मैदान में मां पटन देवी के दर्शन का अवसर महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को मां पटन देवी के विग्रह के दर्शन और पूजन का अवसर भी मिलेगा। शिशिर कुमार और डॉ. अजय प्रकाश के संयोजन में गांधी मैदान के मुख्य पंडाल के पास मां पटन देवी के विग्रह को स्थापित किया जा रहा है। इससे महोत्सव में आने वाले श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठानों में भी शामिल हो सकेंगे। 21 अक्टूबर को होगा भरत मिलाप ट्रस्ट के महासचिव प्रिंस कुमार राजू ने बताया कि महोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। ट्रस्ट के पदाधिकारी, सदस्य और युवा कार्यकर्ता आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने में जुटे हैं। कोषाध्यक्ष डॉ. धनंजय कुमार ने कहा कि समाज के सहयोग से यह गौरवशाली परंपरा लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने लोगों से महोत्सव में शामिल होकर भारतीय संस्कृति की इस परंपरा का हिस्सा बनने की अपील की। रामलीला का प्रमुख कार्यक्रम  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *