बिना लाइसेंस चल रही आइसक्रीम फैक्ट्री का स्टॉक नष्ट कराया:मोतिहारी में आइसक्रीम खाने से बच्चे हुए थे बीमार, जांच के लिए पटना भेजा गया सैंपल

बिना लाइसेंस चल रही आइसक्रीम फैक्ट्री का स्टॉक नष्ट कराया:मोतिहारी में आइसक्रीम खाने से बच्चे हुए थे बीमार, जांच के लिए पटना भेजा गया सैंपल

मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में आइसक्रीम खाने से बच्चों के बीमार होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने जांच के दौरान कोटवा थाना क्षेत्र के कररिया गांव में ‘बेस्ट चॉइस’ आइसक्रीम की फैक्ट्री पकड़ी। यह फैक्ट्री बिना लाइसेंस के फर्जी लेबल लगाकर आइसक्रीम बना रही थी। पुलिस की मौजूदगी में फैक्ट्री में रखी सारी आइसक्रीम नष्ट कर दी गई। छह बच्चों के होंठ आपस में चिपके दरअसल, शुक्रवार को गायघाट हाई स्कूल के पास एक आइसक्रीम विक्रेता पहुंचा था। आइसक्रीम खाने के बाद करीब छह बच्चों के होंठ आपस में चिपक गए। जबरन छुड़ाने पर खून भी निकला। परिजनों ने बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने विक्रेता को पकड़ा और ठेला जब्त किया। फैक्ट्री का संचालन माधोपुर मधुमालत निवासी रंजीत प्रसाद गुप्ता के बेटे मासूम कुमार कर रहे थे। जब्त आइसक्रीम का सैंपल जांच के लिए पटना लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में आइसक्रीम खाने से बच्चों के बीमार होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने जांच के दौरान कोटवा थाना क्षेत्र के कररिया गांव में ‘बेस्ट चॉइस’ आइसक्रीम की फैक्ट्री पकड़ी। यह फैक्ट्री बिना लाइसेंस के फर्जी लेबल लगाकर आइसक्रीम बना रही थी। पुलिस की मौजूदगी में फैक्ट्री में रखी सारी आइसक्रीम नष्ट कर दी गई। छह बच्चों के होंठ आपस में चिपके दरअसल, शुक्रवार को गायघाट हाई स्कूल के पास एक आइसक्रीम विक्रेता पहुंचा था। आइसक्रीम खाने के बाद करीब छह बच्चों के होंठ आपस में चिपक गए। जबरन छुड़ाने पर खून भी निकला। परिजनों ने बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने विक्रेता को पकड़ा और ठेला जब्त किया। फैक्ट्री का संचालन माधोपुर मधुमालत निवासी रंजीत प्रसाद गुप्ता के बेटे मासूम कुमार कर रहे थे। जब्त आइसक्रीम का सैंपल जांच के लिए पटना लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *