किशनगंज के सदर थाना परिसर में एक कांस्टेबल में खुद को शूट कर लिया है। उसने अपने सर्विस पिस्टल से अपने सिर में गोली मार कर सुसाइड कर लिया है। मृतक की पहचान भागलपुर निवासी समीर कुमार (32) के रूप में हुई है। वह सदर थाना में पोस्टेड थे। बताया जा रहा है कि समीर कुमार सुसाइड से पहले बैरक में अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहे थे। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए भागलपुर के गंगापुर थाना सुल्तानगंज के रहने वाले थे। समीर कुमार की पहली पोस्टिंग वर्ष 2015 में समस्तीपुर में हुई थी। इसके बाद उनका तबादला मधुबनी हो गया। 2025 तक वो मधुबनी में ही रहे। अगस्त 2025 में समीर कुमार किशनगंज आए थे। यहां शुरुआती दौर में वे पुलिस लाइन में पोस्टेड थे। इसके बाद करीब छह महीने पहले उन्हें टाउन थाना में डायल 112 में पोस्टिंग दी गई। साथी बोला- पत्नी से चल रहा था विवाद एक साथी कांस्टेबल ने बताया कि समीर कुमार ने देर रात खाना खाया और इसके बाद सोने चले गए। सुबह उठने के बाद वह अपनी पत्नी से मोबाइल पर बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान दोनों के बीच कहासुनी और लड़ाई-झगड़ा होने लगा। इसी बीच समीर कुमार ने खुद को अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार ली। साथी कांस्टेबल के अनुसार, समीर पिछले दो-तीन दिनों से परेशान नजर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से उनका अपनी पत्नी के साथ किसी न किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। सुबह खुद को मारी गोली एसपी संतोष कुमार ने बताया कि सुबह 8:15 बजे कांस्टेबल समीर कुमार ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों से बातचीत की थी। इसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया। घटनास्थल पर एफएसएल की विशेष टीम पहुंच रही है। वहीं, मृतक के शव को किशनगंज सदर अस्पताल लाया गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। सूचना मिलने के बाद भागलपुर से उनके परिजन किशनगंज के लिए रवाना हो चुके हैं। किशनगंज के सदर थाना परिसर में एक कांस्टेबल में खुद को शूट कर लिया है। उसने अपने सर्विस पिस्टल से अपने सिर में गोली मार कर सुसाइड कर लिया है। मृतक की पहचान भागलपुर निवासी समीर कुमार (32) के रूप में हुई है। वह सदर थाना में पोस्टेड थे। बताया जा रहा है कि समीर कुमार सुसाइड से पहले बैरक में अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहे थे। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए भागलपुर के गंगापुर थाना सुल्तानगंज के रहने वाले थे। समीर कुमार की पहली पोस्टिंग वर्ष 2015 में समस्तीपुर में हुई थी। इसके बाद उनका तबादला मधुबनी हो गया। 2025 तक वो मधुबनी में ही रहे। अगस्त 2025 में समीर कुमार किशनगंज आए थे। यहां शुरुआती दौर में वे पुलिस लाइन में पोस्टेड थे। इसके बाद करीब छह महीने पहले उन्हें टाउन थाना में डायल 112 में पोस्टिंग दी गई। साथी बोला- पत्नी से चल रहा था विवाद एक साथी कांस्टेबल ने बताया कि समीर कुमार ने देर रात खाना खाया और इसके बाद सोने चले गए। सुबह उठने के बाद वह अपनी पत्नी से मोबाइल पर बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान दोनों के बीच कहासुनी और लड़ाई-झगड़ा होने लगा। इसी बीच समीर कुमार ने खुद को अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार ली। साथी कांस्टेबल के अनुसार, समीर पिछले दो-तीन दिनों से परेशान नजर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से उनका अपनी पत्नी के साथ किसी न किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। सुबह खुद को मारी गोली एसपी संतोष कुमार ने बताया कि सुबह 8:15 बजे कांस्टेबल समीर कुमार ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों से बातचीत की थी। इसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया। घटनास्थल पर एफएसएल की विशेष टीम पहुंच रही है। वहीं, मृतक के शव को किशनगंज सदर अस्पताल लाया गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। सूचना मिलने के बाद भागलपुर से उनके परिजन किशनगंज के लिए रवाना हो चुके हैं।

