ऑनलाइन प्यार के चक्कर महिला प्रेमी के पास गुरुग्राम पहुंची:पति के साथ घर से निकली थी, होटल में छोले-भटूरे खाने के बाद हाथ धोने के बहाने भागी

ऑनलाइन प्यार के चक्कर महिला प्रेमी के पास गुरुग्राम पहुंची:पति के साथ घर से निकली थी, होटल में छोले-भटूरे खाने के बाद हाथ धोने के बहाने भागी

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो साल पहले सात फेरे लेकर जिस महिला ने अपने पति के साथ जीने-मरने की कसमें खाई थी। उसने एक अनजान युवक के झांसे में आकर न केवल अपने पति को धोखा दिया, बल्कि अपनी मासूम बच्ची और परिवार के मान-सम्मान की भी धज्जियां उड़ा दी। 18 सितंबर महिला अपने पति-मासूम बच्ची के साथ डॉक्टर को दिखाने और बाजार में शॉपिंग करने के बहाने बाहर निकली थी। लेकिन शॉपिंग मॉल के पास छोले-भटूरे की दुकान में पति को हाथ धोने जाती हूं कहकर जो निकली, फिर वापस नहीं लौटी। घर में रखे तीन भर सोने के जेवर और 1 लाख 70 हजार रुपए नकदी भी अपने साथ समेट कर ले गई। काफी खोजबीन के बाद महिला और प्रेमी के साथ दिल्ली से सटे गुरुग्राम मिली। पुलिस ने महिला को सुरक्षित बरामद कर लिया, आरोपी को गिरफ्तार कर बेगूसराय लाया गया है। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार वीरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रभात की शादी 2024 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ शारदा के साथ हुई थी। दोनों की एक छोटी बेटी भी है, जिसका नाम वैष्णवी कुमारी है। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन पर्दे के पीछे सोशल मीडिया पर एक खतरनाक साजिश रची जा रही थी। महिला की पहचान Snapchat, इंस्टाग्राम और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए जम्मू-कश्मीर के अखनूर थाना क्षेत्र स्थित बरई गांव निवासी सौरभ कुमार (28) से हुई। दोनों के बीच लगातार ऑनलाइन बातचीत और चैटिंग होने लगी। नजदीकियां बढ़ने पर फोन से बातें होने लगी। उसने एनसीआर गुरुग्राम में एक कंपनी में अच्छी जॉब करने की बात कही। धीरे-धीरे यह प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि सौरभ के बहकावे और मीठी-मीठी बातों में आकर महिला घर से भागने के लिए तैयार हो गई। 18 सितंबर को प्रभात अपनी पत्नी शारदा और एक साल मासूम बच्ची वैष्णवी को लेकर डॉक्टर से इलाज कराने बेगूसराय गया था। हाथ धोने के बहाने होटल से निकली डॉक्टर को दिखाने के बाद प्रभात अपनी पत्नी और बच्ची को लेकर सिटी कार्ट मॉल के पास गया। वहां सबने मिलकर छोले-भटूरे खाए। इसी बीच महिला ने बेहद चालाकी से पति से कहा कि वह हाथ धोकर अभी आती है। पति अपनी मासूम बच्ची को गोद में लिए काफी देर तक पत्नी का इंतजार करता रहा। जब बहुत समय बीत जाने के बाद भी पत्नी वापस नहीं आई, तो प्रभात ने मॉल के आसपास और बाजार में काफी खोजबीन की। लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिला। जब परेशान पति घर वापस लौटा गोदरेज चेक किया तो 3 भर (करीब 35 ग्राम) सोने के गहने और 170000 रुपए नकदी भी गायब थे। पीड़ित पति ने जब मामले की पड़ताल शुरू की, तो पता चला कि उसकी पत्नी काफी समय से स्नैपचैट और मोबाइल कॉलिंग के जरिए किसी अज्ञात युवक के संपर्क में थी। कॉल डिटेल की जानकारी जुटाई गई, तो पता चला कि महिला लगातार मोबाइल नंबर 9727585458 पर बातचीत कर रही थी। घटना वाले दिन ही भागने का प्लान था। महिला हाथ धोने का बहाना बनाकर मॉल से बाहर निकली और ई-रिक्शा से फरार हो गई। वहां से भागकर स्टेशन आई और दिल्ली पहुंच गई। सौरभ स्टेशन पर उसे लेने के लिए आया हुआ था, फिर दोनों गुड़गांव पहुंचे और पति-पत्नी की तरह रहने लगे। पति ने पत्नी की सुरक्षित बरामदगी की लगाई थी गुहार इधर, पीड़ित पति ने वीरपुर थाने में लिखित आवेदन देकर अपनी पत्नी की सुरक्षित बरामदगी, जेवरात एवं नकदी की बरामदगी तथा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। आवेदन मिलने के बाद वीरपुर थाना पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आई और FIR दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू किया। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए टेक्निकल सर्विलांस और सर्विलांस टीम की मदद से मोबाइल लोकेशन को ट्रैक करना शुरू किया। वैज्ञानिक अनुसंधान और मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर पुलिस को सुराग मिला कि दोनों गुड़गांव में छिपे हुए हैं। इसके बाद वीरपुर पुलिस की विशेष टीम ने वहां पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही महिला को भी सुरक्षित बरामद किया गया। 10 अक्टूबर को आरोपी को बेगूसराय लेकर पुलिस पहुंची। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो साल पहले सात फेरे लेकर जिस महिला ने अपने पति के साथ जीने-मरने की कसमें खाई थी। उसने एक अनजान युवक के झांसे में आकर न केवल अपने पति को धोखा दिया, बल्कि अपनी मासूम बच्ची और परिवार के मान-सम्मान की भी धज्जियां उड़ा दी। 18 सितंबर महिला अपने पति-मासूम बच्ची के साथ डॉक्टर को दिखाने और बाजार में शॉपिंग करने के बहाने बाहर निकली थी। लेकिन शॉपिंग मॉल के पास छोले-भटूरे की दुकान में पति को हाथ धोने जाती हूं कहकर जो निकली, फिर वापस नहीं लौटी। घर में रखे तीन भर सोने के जेवर और 1 लाख 70 हजार रुपए नकदी भी अपने साथ समेट कर ले गई। काफी खोजबीन के बाद महिला और प्रेमी के साथ दिल्ली से सटे गुरुग्राम मिली। पुलिस ने महिला को सुरक्षित बरामद कर लिया, आरोपी को गिरफ्तार कर बेगूसराय लाया गया है। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार वीरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रभात की शादी 2024 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ शारदा के साथ हुई थी। दोनों की एक छोटी बेटी भी है, जिसका नाम वैष्णवी कुमारी है। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन पर्दे के पीछे सोशल मीडिया पर एक खतरनाक साजिश रची जा रही थी। महिला की पहचान Snapchat, इंस्टाग्राम और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए जम्मू-कश्मीर के अखनूर थाना क्षेत्र स्थित बरई गांव निवासी सौरभ कुमार (28) से हुई। दोनों के बीच लगातार ऑनलाइन बातचीत और चैटिंग होने लगी। नजदीकियां बढ़ने पर फोन से बातें होने लगी। उसने एनसीआर गुरुग्राम में एक कंपनी में अच्छी जॉब करने की बात कही। धीरे-धीरे यह प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि सौरभ के बहकावे और मीठी-मीठी बातों में आकर महिला घर से भागने के लिए तैयार हो गई। 18 सितंबर को प्रभात अपनी पत्नी शारदा और एक साल मासूम बच्ची वैष्णवी को लेकर डॉक्टर से इलाज कराने बेगूसराय गया था। हाथ धोने के बहाने होटल से निकली डॉक्टर को दिखाने के बाद प्रभात अपनी पत्नी और बच्ची को लेकर सिटी कार्ट मॉल के पास गया। वहां सबने मिलकर छोले-भटूरे खाए। इसी बीच महिला ने बेहद चालाकी से पति से कहा कि वह हाथ धोकर अभी आती है। पति अपनी मासूम बच्ची को गोद में लिए काफी देर तक पत्नी का इंतजार करता रहा। जब बहुत समय बीत जाने के बाद भी पत्नी वापस नहीं आई, तो प्रभात ने मॉल के आसपास और बाजार में काफी खोजबीन की। लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिला। जब परेशान पति घर वापस लौटा गोदरेज चेक किया तो 3 भर (करीब 35 ग्राम) सोने के गहने और 170000 रुपए नकदी भी गायब थे। पीड़ित पति ने जब मामले की पड़ताल शुरू की, तो पता चला कि उसकी पत्नी काफी समय से स्नैपचैट और मोबाइल कॉलिंग के जरिए किसी अज्ञात युवक के संपर्क में थी। कॉल डिटेल की जानकारी जुटाई गई, तो पता चला कि महिला लगातार मोबाइल नंबर 9727585458 पर बातचीत कर रही थी। घटना वाले दिन ही भागने का प्लान था। महिला हाथ धोने का बहाना बनाकर मॉल से बाहर निकली और ई-रिक्शा से फरार हो गई। वहां से भागकर स्टेशन आई और दिल्ली पहुंच गई। सौरभ स्टेशन पर उसे लेने के लिए आया हुआ था, फिर दोनों गुड़गांव पहुंचे और पति-पत्नी की तरह रहने लगे। पति ने पत्नी की सुरक्षित बरामदगी की लगाई थी गुहार इधर, पीड़ित पति ने वीरपुर थाने में लिखित आवेदन देकर अपनी पत्नी की सुरक्षित बरामदगी, जेवरात एवं नकदी की बरामदगी तथा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। आवेदन मिलने के बाद वीरपुर थाना पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आई और FIR दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू किया। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए टेक्निकल सर्विलांस और सर्विलांस टीम की मदद से मोबाइल लोकेशन को ट्रैक करना शुरू किया। वैज्ञानिक अनुसंधान और मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर पुलिस को सुराग मिला कि दोनों गुड़गांव में छिपे हुए हैं। इसके बाद वीरपुर पुलिस की विशेष टीम ने वहां पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही महिला को भी सुरक्षित बरामद किया गया। 10 अक्टूबर को आरोपी को बेगूसराय लेकर पुलिस पहुंची। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *