भास्कर न्यूज|गुमला गुमला जिले में प्रेमजाल में फंसाकर एक युवती से 15 लाख रुपए की भारी-भरकम ठगी करने और उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर गुमला थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस पूरे प्रकरण में लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के निवासी प्रभास्कर कुजूर को मुख्य आरोपी बनाया गया है। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पहले युवती की पहचान प्रभास्कर कुजूर से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। यह धीरे-धीरे गहरे परिचय में बदल गया। आरोप है कि इसी जान-पहचान और कथित प्रेमजाल का फायदा उठाकर युवक ने विभिन्न बहानों से, अलग-अलग किस्तों में, युवती से कुल 15 लाख रुपए ऐंठ लिए। जब युवती को अपने साथ हुई ठगी का गंभीर अहसास हुआ, तब उसने अपनी रकम वापस मांगी। आरोपी ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, उसने युवती को ब्लैकमेल करना भी शुरू कर दिया। इससे पीड़िता भारी मानसिक तनाव में आ गई। जब स्थिति असहनीय हो गई, तब पीड़िता परिजनों के साथ गुमला थाना पहुंची। उसने न्याय की गुहार लगाई। उसने लिखित शिकायत भी दर्ज कराई। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है। थानेदार दिनेश कुमार ने कहा कि मामले की हर पहलू से निष्पक्ष जांच की जा रही है। तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भास्कर न्यूज|गुमला गुमला जिले में प्रेमजाल में फंसाकर एक युवती से 15 लाख रुपए की भारी-भरकम ठगी करने और उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर गुमला थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस पूरे प्रकरण में लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के निवासी प्रभास्कर कुजूर को मुख्य आरोपी बनाया गया है। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पहले युवती की पहचान प्रभास्कर कुजूर से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। यह धीरे-धीरे गहरे परिचय में बदल गया। आरोप है कि इसी जान-पहचान और कथित प्रेमजाल का फायदा उठाकर युवक ने विभिन्न बहानों से, अलग-अलग किस्तों में, युवती से कुल 15 लाख रुपए ऐंठ लिए। जब युवती को अपने साथ हुई ठगी का गंभीर अहसास हुआ, तब उसने अपनी रकम वापस मांगी। आरोपी ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, उसने युवती को ब्लैकमेल करना भी शुरू कर दिया। इससे पीड़िता भारी मानसिक तनाव में आ गई। जब स्थिति असहनीय हो गई, तब पीड़िता परिजनों के साथ गुमला थाना पहुंची। उसने न्याय की गुहार लगाई। उसने लिखित शिकायत भी दर्ज कराई। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है। थानेदार दिनेश कुमार ने कहा कि मामले की हर पहलू से निष्पक्ष जांच की जा रही है। तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

