गिरिडीह | ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने सीसीएल क्षेत्र में जमीन, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को लेकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। पार्टी के जिला संयोजक राजेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को उपायुक्त रामनिवास यादव को सात सूत्री ज्ञापन सौंपा। माथाडीह से जुलूस निकालकर समाहरणालय पहुंचे समर्थकों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। ज्ञापन में सीसीएल की खाली जमीन गरीब और भूमिहीन परिवारों को उपलब्ध कराने तथा कोयला उत्पादन और डिस्पैच में स्थानीय लोगों को अधिक रोजगार देने की मांग की गई। पेयजल आपूर्ति, शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं में सुधार की मांग भी रखी गई। राजेश यादव ने खंडिहा बस्ती के पुराने रास्ते पर ओबी डाले जाने से आवागमन बाधित होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है। गिरिडीह | ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने सीसीएल क्षेत्र में जमीन, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को लेकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। पार्टी के जिला संयोजक राजेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को उपायुक्त रामनिवास यादव को सात सूत्री ज्ञापन सौंपा। माथाडीह से जुलूस निकालकर समाहरणालय पहुंचे समर्थकों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। ज्ञापन में सीसीएल की खाली जमीन गरीब और भूमिहीन परिवारों को उपलब्ध कराने तथा कोयला उत्पादन और डिस्पैच में स्थानीय लोगों को अधिक रोजगार देने की मांग की गई। पेयजल आपूर्ति, शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं में सुधार की मांग भी रखी गई। राजेश यादव ने खंडिहा बस्ती के पुराने रास्ते पर ओबी डाले जाने से आवागमन बाधित होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है।

