जिला व पुलिस प्रशासन से विशेष सतर्कता बरतने की मांग की

जिला व पुलिस प्रशासन से विशेष सतर्कता बरतने की मांग की

गुमला|नवरात्र और दुर्गा पूजा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर वार्ड संख्या 21 की पार्षद शैल मिश्रा ने जिला व पुलिस प्रशासन से विशेष सतर्कता बरतने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान लगातार दस दिनों तक शहर के सभी मार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। विशेषकर महिलाएं मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए घरों से निकलती हैं। खासकर विजयादशमी के दिन विजय मेले के दौरान अपार भीड़ होने के कारण महिलाएं छेड़खानी, चेन छिनतई आदि घटनाओं को लेकर सशंकित रहती हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा के प्रति तत्परता निहायत जरूरी है। गौरतलब है कि सदर थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक में भी शैल मिश्रा ने अधिकारियों का इस ओर ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने सभी जगहों पर पर्याप्त सुरक्षाबल की तैनाती की आवश्यकता जताई। उन्होंने मुख्य पथों पर चलंत शौचालयों की तैनाती की मांग भी की है। गुमला|नवरात्र और दुर्गा पूजा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर वार्ड संख्या 21 की पार्षद शैल मिश्रा ने जिला व पुलिस प्रशासन से विशेष सतर्कता बरतने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान लगातार दस दिनों तक शहर के सभी मार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। विशेषकर महिलाएं मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए घरों से निकलती हैं। खासकर विजयादशमी के दिन विजय मेले के दौरान अपार भीड़ होने के कारण महिलाएं छेड़खानी, चेन छिनतई आदि घटनाओं को लेकर सशंकित रहती हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा के प्रति तत्परता निहायत जरूरी है। गौरतलब है कि सदर थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक में भी शैल मिश्रा ने अधिकारियों का इस ओर ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने सभी जगहों पर पर्याप्त सुरक्षाबल की तैनाती की आवश्यकता जताई। उन्होंने मुख्य पथों पर चलंत शौचालयों की तैनाती की मांग भी की है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *