कैश डिस्पेंसर में टेप से लोहे की पट्टी चिपकाई:बचे पैसे, मटकुरिया में एटीएम की घटना; सजगता से ठगी से बचे

कैश डिस्पेंसर में टेप से लोहे की पट्टी चिपकाई:बचे पैसे, मटकुरिया में एटीएम की घटना; सजगता से ठगी से बचे

मटकुरिया में गोधर बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच के समीप एसबीआई के एटीएम में ठगों ने पैसे उड़ाने की कोशिश की। एक हजार रुपए निकालने के लिए अमरेश दास ने एटीएम में कार्ड इंटर कर पिन डाला। लेकिन पैसा नहीं निकला। उन्होंने देखा कि मशीन के कैश डिस्पेंसर स्लॉट में कुछ चिपका हुआ है। मौजूद युवक ने झांसा देकर हटाने का प्रयास किया। लेकिन वे एटीएम काउंटर से नहीं हटे। उन्होंने डायल 112 पर फोन किया। बैंकमोड़ पुलिस पहुंची। कैश डिस्पेंसर स्लॉट पर टेप से चिपकाई लोहे की पट्टी उखाड़ने के बाद अमरेश को एक हजार रुपए मिल गए। बता दें कि इस एटीएम में पहले भी कुछ लोगों के रुपए इसी तरह ठगों ने उड़ाए थे। अनजान के झांसे में न आएं, सतर्कता आवश्यक एटीएम से रुपए निकालने के दौरान सावधानी जरूरी है। ठग अक्सर एटीएम के कैश डिस्पेंसर स्लॉट में पत्ती या लोहा चिपका देते हैं। इससे पैसे निकलने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी कैश बाहर नहीं आता। उपभोक्ता के परेशान होकर काउंटर छोड़ते ही ठग स्लॉट से लोहा उखाड़कर पैसे लेकर फरार हो जाते हैं। एटीएम मशीन में कार्ड फंसने पर अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं, अन्यथा खाते से रकम उड़ सकती है। गड़बड़ी पर तुरंत 112 डायल कर पुलिस की मदद लें। मटकुरिया में गोधर बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच के समीप एसबीआई के एटीएम में ठगों ने पैसे उड़ाने की कोशिश की। एक हजार रुपए निकालने के लिए अमरेश दास ने एटीएम में कार्ड इंटर कर पिन डाला। लेकिन पैसा नहीं निकला। उन्होंने देखा कि मशीन के कैश डिस्पेंसर स्लॉट में कुछ चिपका हुआ है। मौजूद युवक ने झांसा देकर हटाने का प्रयास किया। लेकिन वे एटीएम काउंटर से नहीं हटे। उन्होंने डायल 112 पर फोन किया। बैंकमोड़ पुलिस पहुंची। कैश डिस्पेंसर स्लॉट पर टेप से चिपकाई लोहे की पट्टी उखाड़ने के बाद अमरेश को एक हजार रुपए मिल गए। बता दें कि इस एटीएम में पहले भी कुछ लोगों के रुपए इसी तरह ठगों ने उड़ाए थे। अनजान के झांसे में न आएं, सतर्कता आवश्यक एटीएम से रुपए निकालने के दौरान सावधानी जरूरी है। ठग अक्सर एटीएम के कैश डिस्पेंसर स्लॉट में पत्ती या लोहा चिपका देते हैं। इससे पैसे निकलने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी कैश बाहर नहीं आता। उपभोक्ता के परेशान होकर काउंटर छोड़ते ही ठग स्लॉट से लोहा उखाड़कर पैसे लेकर फरार हो जाते हैं। एटीएम मशीन में कार्ड फंसने पर अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं, अन्यथा खाते से रकम उड़ सकती है। गड़बड़ी पर तुरंत 112 डायल कर पुलिस की मदद लें।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *