दतिया के पीतांबरा पीठ में नवरात्र की तैयारी पूरी:चारों द्वार खुलेंगे, 180 जवान तैनात; पहले दिन 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

दतिया के पीतांबरा पीठ में नवरात्र की तैयारी पूरी:चारों द्वार खुलेंगे, 180 जवान तैनात; पहले दिन 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

दतिया में स्थित विश्व प्रसिद्ध तांत्रिक शक्तिपीठ मां पीतांबरा मंदिर में कल से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर के सभी द्वारों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। नवरात्र के पहले दिन भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए मंदिर प्रबंधन और पुलिस प्रशासन ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। चारों मुख्य द्वार रहेंगे खुले नवरात्र के दौरान देवी भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर के चारों मुख्य द्वार खोले जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को प्रवेश और निकासी में परेशानी न हो। मंदिर प्रांगण में बैरिकेडिंग की गई है, जिसमें कतारबद्ध होकर श्रद्धालु देवी बगलामुखी के दर्शन कर सकेंगे। इससे भीड़ को नियंत्रित रखने और दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में मदद मिलेगी। 180 जवानों की तैनाती सुरक्षा की दृष्टि से दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने पीतांबरा मंदिर परिसर में लगभग 180 जवानों की तैनाती की है। भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल लगातार मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी रखेगा, ताकि श्रद्धालु निर्भय होकर माता के दर्शन कर सकें। पहले दिन 50 हजार भक्तों के आने की संभावना मंदिर के सह-व्यवस्थापक के अनुसार नवरात्र के प्रथम दिन मंदिर में लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसी अनुमान के आधार पर दर्शन, कतार और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों से भक्त मां पीतांबरा के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचते हैं। साधकों के लिए ठहरने और भोजन की व्यवस्था पीतांबरा पीठ में नवरात्र के नौ दिनों तक साधना करने के लिए बाहर से बड़ी संख्या में साधक पहुंचते हैं। मंदिर प्रबंधन ने इन साधकों के ठहरने की विशेष व्यवस्था की है। इसके साथ ही पीतांबरा ट्रस्ट द्वारा संचालित रसोई में साधकों के लिए उत्तम भोजन की व्यवस्था भी की गई है, ताकि उन्हें साधना के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *