नीमच शहर में रविवार को बिजली कंपनी पोस्ट मानसून मेंटेनेंस का काम करेगी। शहर के कई इलाकों में सुबह के समय बिजली बंद रहेगी। सहायक इंजीनियर ने बताया कि 11 केवी कलेक्टर फीडर पर मेंटेनेंस काम के कारण सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। इस दौरान मुख्य रूप से नरूला हॉस्पिटल और आसपास का इलाका प्रभावित रहेगा। बिजली कंपनी का कहना है कि काम की स्थिति को देखते हुए कटौती का समय घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। बिजली कंपनी की जनता से अपील मेंटेनेंस कार्य के दौरान होने वाली असुविधा को देखते हुए बिजली कंपनी ने जरूरी निर्देश दिए हैं। बिजली कंपनी ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे पानी भरने और दूसरे जरूरी काम सुबह 7:30 बजे से पहले ही निपटा लें। मेंटेनेंस का काम पूरा होते ही बिजली चालू कर दी जाएगी, तब तक उपभोक्ता सहयोग बनाए रखें।

