मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र की ईटमा कॉलोनी में एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 72 वर्षीय धर्मदास लोनी की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार शाम को हुआ, जब धर्मदास अपने घर के बाहर सड़क किनारे बैठे थे। हादसे के बाद परिजन उन्हें अमरपाटन सिविल अस्पताल ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर उन्हें सतना रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन रमेश लोनी ने बताया कि धर्मदास घर के अंदर जाने के लिए उठे थे, तभी पीछे से आई बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल में पंचनामा कार्रवाई की। मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

