शाहजहांपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर इकलौते बेटे की मौत:ड्राइवर बैक कर रहा था तभी संतुलन बिगड़ा, पहिए के नीचे दबा

शाहजहांपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर इकलौते बेटे की मौत:ड्राइवर बैक कर रहा था तभी संतुलन बिगड़ा, पहिए के नीचे दबा

शाहजहांपुर के परशुरामपुरी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसा पुरैना गांव के स्टेट हाईवे पर हुआ। ट्रैक्टर के नीचे दबने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कौशल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ट्रैक्टर बैक करते समय हुआ हादसा मिली जानकारी के अनुसार, मंझरा गौंटिया गांव निवासी कौशल अपने चाचा सुरेंद्र की ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर पुरैना गांव पहुंचा था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे ट्रैक्टर स्टेट हाईवे पर रुका। इसी दौरान चालक ट्रैक्टर को पीछे बैक करने लगा। बताया गया कि ट्रॉली से नीचे उतरने के लिए कौशल बीच में खड़ा हो गया। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिरकर ट्रैक्टर के नीचे दब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। दिल्ली में मजदूरी करते हैं पिता कौशल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। पिता अवधेश दिल्ली में मजदूरी करते हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही वह गांव के लिए रवाना हो गए। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा थानाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे उन्हें घटना की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *