पाली में सर्वपितृ अमावस्या पर किया तर्पण:लाखोटिया तालाब के घाट पर हुआ आयोजन, तर्पण मंडल ने कहा- यह हमारा निशुल्क प्रयास

पाली में सर्वपितृ अमावस्या पर किया तर्पण:लाखोटिया तालाब के घाट पर हुआ आयोजन, तर्पण मंडल ने कहा- यह हमारा निशुल्क प्रयास

पितृ पक्ष के अवसर पर पितृ तर्पण मंडल की ओर से पूर्णिमा से लेकर सर्वपितृ अमावस्या तक पितृ तर्पण का आयोजन किया गया। शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या पर शहर के लाखोटिया तालाब के घाट पर दसविधि स्नान, भगवान विष्णु का पूजन, प्रायश्चित हवन और पितृ तर्पण सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुए। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक विधियों का लाभ लिया। अनुष्ठान के दौरान आचार्य माधव दवे, आचार्य विशाल जोशी, आचार्य महिपाल शर्मा, आचार्य अजय शर्मा एवं आचार्य कृष्णकांत मिश्रा ने विधि-विधान से भगवान गणेश, श्रीविष्णु एवं महादेव का पूजन करवाया। इसके बाद हेमाद्रि संकल्प एवं प्रायश्चित हवन की विधि पूर्ण करवाई गई। श्रद्धालुओं ने हेमाद्रि संकल्प में भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठान का लाभ लिया। इसके फल, औषधि सहित विभिन्न प्रकार के स्नान करवाए गए और पितरों की आत्मा की शांति एवं उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए तर्पण किया गया। छह प्रकार के तर्पण का बताया महत्व
तर्पण मंडल के सदस्य हरीश पांडे ने बताया कि नित्य तर्पण में छह प्रकार के तर्पण किए जाते हैं। इनमें देव तर्पण, ऋषि तर्पण, दिव्य मनुष्य तर्पण, यम तर्पण, दिव्य पितृ तर्पण एवं पितृ तर्पण शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मंडल की ओर से यह आयोजन निशुल्क किया जाता है, जिससे श्रद्धालु पितृ पक्ष में विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान कर सकें। कार्यक्रम में तर्पण मंडल के सदस्य मुकेश त्रिवेदी, मनोज सोनी, गोपाल सोनी, नरेश व्यास, कालू भाई दवे, हेमंत व्यास, सुरेंद्र, बालूराम, राजू अरोड़ा, अशोक भाटी, मानक शर्मा, हरीश पांडे, रामचंद्र जांगिड़, दिनेश व्यास, पुखराज चौधरी, भवानीशंकर, दीनदयाल एवं जितेंद्र व्यास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *