लखनऊ में हास्य नाटक ‘माय स्वीट हार्ट’ का मंचन:मंचकृति के बाबू हरदयाल वास्तव हास्य नाट्य समारोह की दूसरी शाम ; दर्शकों ने सराहा

लखनऊ में हास्य नाटक ‘माय स्वीट हार्ट’ का मंचन:मंचकृति के बाबू हरदयाल वास्तव हास्य नाट्य समारोह की दूसरी शाम ; दर्शकों ने सराहा

लखनऊ मंचकृति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय बाबू हरदयाल वास्तव हास्य नाट्य समारोह की दूसरी शाम शनिवार को हास्य नाटक ‘माय स्वीट हार्ट’ का मंचन किया गया। गोमती नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के ऑडिटोरियम में भारतीयम् और शिवांजना एंटरटेनमेंट्स की प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा। नाटक का निर्देशन पुनीत अस्थाना और राजीव रंजन ने किया। नाटक की कहानी दीनानाथ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दिलफेंक स्वभाव का है। वह पति से अलग रह रही प्रिया के प्रेम में पड़ जाता है। इसके बाद दीनानाथ की पत्नी और बच्चे भी वहां पहुंच जाते हैं। कहानी में नया मोड़ तब आता है, जब दीनानाथ का दिल अपने बेटे की महिला मित्र पर आ जाता है। वहीं, उसका बेटा प्रकाश भी प्रिया को पसंद करने लगता है। उलझते रिश्तों से पैदा हुए हास्य के हालात कहानी आगे बढ़ती है तो रिश्तों की उलझनें और हास्यपूर्ण स्थितियां बढ़ती जाती हैं। इसी बीच दीनानाथ की बेटी भी अपने प्रेमी के साथ पहुंच जाती है। खुलासा होता है कि उसका प्रेमी प्रिया का पति है। आखिरकार बेटे की दोस्त, जो वास्तव में बेटी की सहपाठी होती है, पूरे मामले की सच्चाई बताती है। पता चलता है कि यह सब प्रिया को उसके पति से मिलाने और दीनानाथ को उसके परिवार के करीब लाने के लिए रचा गया था। कलाकारों के अभिनय को मिली सराहना मंच पर राजीव रंजन सिंह ने दीनानाथ यानी पापा और पूजा सिंह प्रियदर्शिनी ने प्रिया की भूमिका निभाई। प्रभाती पांडेय ने पिंकी, सोम गांगुली ने प्रकाश, पारुल कांत ने शोभा, जारा हयात ने जोहरा, लखन केसवानी ने सखाराम और अरुणा पांडेय ने आगंतुक दर्शक का किरदार निभाया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *