‘डॉ. शत्रुघ्न यादव 6 साल के लिए निष्कासित’:RJD के मतदाता मिलन समारोह में दिखे, तस्वीर वायरल होने के बाद भाजपा की कार्रवाई

‘डॉ. शत्रुघ्न यादव 6 साल के लिए निष्कासित’:RJD के मतदाता मिलन समारोह में दिखे, तस्वीर वायरल होने के बाद भाजपा की कार्रवाई

सीतामढ़ी। राजद के मतदाता मिलन समारोह में शामिल होने की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने अपने जिला प्रवक्ता डॉ. शत्रुघ्न यादव को छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। उन पर अनुशासनहीनता और पार्टी के विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के दिशा-निर्देश पर जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने यह कार्रवाई की। राजद के कार्यक्रम की तस्वीरें सामने आने पर कार्रवाई मामला डुमरा प्रखंड के विश्वनाथपुर स्थित ताराचंद नगर का है। यहां राजद की ओर से तिरहुत स्नातक मतदाता मिलन समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में राजद समर्थित प्रत्याशी डॉ. रश्मि गौतम भी शामिल हुई थीं। कार्यक्रम के दौरान मंच की तैयारियों से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो में भाजपा जिला प्रवक्ता डॉ. शत्रुघ्न यादव भी नजर आए। इसके बाद तस्वीरें सामने आने पर राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई। शत्रुघ्न यादव बोले- एनडीए के साथ हूं निष्कासन की कार्रवाई के बाद डॉ. शत्रुघ्न यादव ने अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम उनके घर के बगल में हो रहा था। स्थानीय निवासी होने के कारण वह वहां पहुंच गए थे। उन्होंने कहा, “मैं एनडीए के साथ था, एनडीए के साथ हूं और एनडीए के साथ ही रहूंगा।” पार्टी विरोधी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं: जिलाध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि पार्टी विरोधी किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके मुताबिक, डॉ. शत्रुघ्न यादव की तस्वीरें राजद के मंच से सामने आई थीं। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की है। तिरहुत स्नातक चुनाव को लेकर हो रहे कार्यक्रम दरअसल, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव को लेकर विभिन्न प्रत्याशियों की ओर से मतदाताओं के साथ बैठकें और मिलन समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्वनाथपुर के ताराचंद नगर में राजद का कार्यक्रम हुआ था। अब भाजपा प्रवक्ता के निष्कासन के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वहीं, शत्रुघ्न यादव ने अपनी सफाई में एनडीए के प्रति समर्थन जारी रखने की बात कही है। सीतामढ़ी। राजद के मतदाता मिलन समारोह में शामिल होने की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने अपने जिला प्रवक्ता डॉ. शत्रुघ्न यादव को छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। उन पर अनुशासनहीनता और पार्टी के विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के दिशा-निर्देश पर जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने यह कार्रवाई की। राजद के कार्यक्रम की तस्वीरें सामने आने पर कार्रवाई मामला डुमरा प्रखंड के विश्वनाथपुर स्थित ताराचंद नगर का है। यहां राजद की ओर से तिरहुत स्नातक मतदाता मिलन समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में राजद समर्थित प्रत्याशी डॉ. रश्मि गौतम भी शामिल हुई थीं। कार्यक्रम के दौरान मंच की तैयारियों से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो में भाजपा जिला प्रवक्ता डॉ. शत्रुघ्न यादव भी नजर आए। इसके बाद तस्वीरें सामने आने पर राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई। शत्रुघ्न यादव बोले- एनडीए के साथ हूं निष्कासन की कार्रवाई के बाद डॉ. शत्रुघ्न यादव ने अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम उनके घर के बगल में हो रहा था। स्थानीय निवासी होने के कारण वह वहां पहुंच गए थे। उन्होंने कहा, “मैं एनडीए के साथ था, एनडीए के साथ हूं और एनडीए के साथ ही रहूंगा।” पार्टी विरोधी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं: जिलाध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि पार्टी विरोधी किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके मुताबिक, डॉ. शत्रुघ्न यादव की तस्वीरें राजद के मंच से सामने आई थीं। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की है। तिरहुत स्नातक चुनाव को लेकर हो रहे कार्यक्रम दरअसल, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव को लेकर विभिन्न प्रत्याशियों की ओर से मतदाताओं के साथ बैठकें और मिलन समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्वनाथपुर के ताराचंद नगर में राजद का कार्यक्रम हुआ था। अब भाजपा प्रवक्ता के निष्कासन के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वहीं, शत्रुघ्न यादव ने अपनी सफाई में एनडीए के प्रति समर्थन जारी रखने की बात कही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *