पाली में पेट्रोल पंप पर UPI से नहीं लिया पेमेंट:लोग बोले-ऑनलाइन पे के आदी हो गए; जेब में नहीं रहता कैश

पाली में पेट्रोल पंप पर UPI से नहीं लिया पेमेंट:लोग बोले-ऑनलाइन पे के आदी हो गए; जेब में नहीं रहता कैश

पाली में UPI लेन-देन में MDR के विरोध में शनिवार से पेट्रोल पंप संचालकों ने UPI से पेमेंट लेना बंद कर दिया। इसके चलते पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंच रहे कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग बोले कि ऑनलाइन पेमेंट करने के आदी हो गए हैं। अब यूपीआई से पेमेंट नहीं ले रहे हैं। कई बार जेब में केश नहीं होता। यूपीआई से पेमेंट लेना फिर से शुरू होना चाहिए। शहर के सूरजपोल के पास वाले पेट्रोल पंप सहित शहर के अन्य पंपों पर भी पोस्टर चस्पा थे। इनपर लिखा था कि 10 अक्टूबर से यूपीआई से पेमेंट नहीं लेंगे। पेट्रोल-डीजल भरवाने कैश लाएं।
लोग बोले- ऑनलाइन पेमेंट नहीं लेने से हो रही दिक्कत सोडावास गांव निवासी भेराराम ने कहा- पेट्रोल पंप पर ऑनलाइन पेमेंट नहीं लिया जा रहा। इससे दिक्कत होती है। कई बार जेब में कैश नहीं होता। स्थानीय निवासी दमयंती हाड़ा ने कहा- ऑनलाइन पेमेंट करने की आदत हो गई है। पानी की बोतल खरीदते हैं तो उसका भी ऑनलाइन पेमेंट करते हैं। अब पेट्रोल पंप संचालकों ने ऑनलाइन पेमेंट लेना बंद कर दिया। इससे दिक्कत हो रही है। यह है मामला पेट्रोल पम्प संचालकों का कहना है कि पेट्रोल पंप डीलर्स पर MDR का आर्थिक भार बना हुआ है। सरकार की ओर से MDR को पूरी तरह समाप्त नहीं किए जाने से डीलर्स में असंतोष है। जब तक सरकार पेट्रोल पंप डीलर्स पर लगने वाले MDR को पूरी तरह समाप्त करने को लेकर स्पष्ट और ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक पेट्रोल पम्पों पर यूपीआई से पेमेंट नहीं लिया जाएगा। एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि विभिन्न निजी भुगतान कंपनियों के माध्यम से होने वाले UPI लेन-देन में राशि काटे जाने और इसकी साफ जानकारी नहीं मिलने से डीलर्स को आर्थिक नुकसान होता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *