सीतामढ़ी में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने पहल शुरू की है। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की पूर्व संध्या पर सीतामढ़ी पुलिस, अदिथी कवच परियोजना और महिला एवं बाल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह मुक्त पंचायत संकल्प हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। विशेष जागरूकता गतिविधियां चलाई जाएंगी वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मो. नजीब अनवर ने अभियान की शुरुआत की। इसके तहत जिले की 10 पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान में परिहार प्रखंड की पिपरा विशनपुर, बबूरवन, सुतिहारा, लहुरिया और महादेवपट्टी पंचायत शामिल हैं। वहीं, सुरसंड की बघारी, सोनबरसा की जयनगर, दोस्तियां और घुरघुरा हनुमाननगर तथा डुमरा प्रखंड की मिश्रौलिया पंचायत में विशेष जागरूकता गतिविधियां चलाई जाएंगी। इन पंचायतों में ग्राम सभाओं और पंचायत स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों के माध्यम से लोगों को बाल विवाह के खिलाफ सामूहिक संकल्प दिलाया जाएगा। अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक, किशोरी संवाद और प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित होंगी। इनमें बाल विवाह निषेध कानून, कम उम्र में शादी के दुष्परिणाम, बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा पर जोर एसपी अमित रंजन ने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम के लिए समाज की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा करना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बाल विवाह की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को सूचित करें और इस कुरीति को रोकने में सहयोग करें। कार्यक्रम में डीएसपी विनय कुमार, कन्वर्जेंस विशेषज्ञ मुकुंद चौधरी, जिला परियोजना प्रबंधक एजाजुल अंसारी, पुलिस अवर निरीक्षक मनीता कुमारी और वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक शबनम कुमारी सहित पुलिसकर्मी एवं संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अभियान में यूनिसेफ तकनीकी सहयोग दे रहा है। सीतामढ़ी में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने पहल शुरू की है। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की पूर्व संध्या पर सीतामढ़ी पुलिस, अदिथी कवच परियोजना और महिला एवं बाल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह मुक्त पंचायत संकल्प हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। विशेष जागरूकता गतिविधियां चलाई जाएंगी वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मो. नजीब अनवर ने अभियान की शुरुआत की। इसके तहत जिले की 10 पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान में परिहार प्रखंड की पिपरा विशनपुर, बबूरवन, सुतिहारा, लहुरिया और महादेवपट्टी पंचायत शामिल हैं। वहीं, सुरसंड की बघारी, सोनबरसा की जयनगर, दोस्तियां और घुरघुरा हनुमाननगर तथा डुमरा प्रखंड की मिश्रौलिया पंचायत में विशेष जागरूकता गतिविधियां चलाई जाएंगी। इन पंचायतों में ग्राम सभाओं और पंचायत स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों के माध्यम से लोगों को बाल विवाह के खिलाफ सामूहिक संकल्प दिलाया जाएगा। अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक, किशोरी संवाद और प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित होंगी। इनमें बाल विवाह निषेध कानून, कम उम्र में शादी के दुष्परिणाम, बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा पर जोर एसपी अमित रंजन ने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम के लिए समाज की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा करना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बाल विवाह की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को सूचित करें और इस कुरीति को रोकने में सहयोग करें। कार्यक्रम में डीएसपी विनय कुमार, कन्वर्जेंस विशेषज्ञ मुकुंद चौधरी, जिला परियोजना प्रबंधक एजाजुल अंसारी, पुलिस अवर निरीक्षक मनीता कुमारी और वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक शबनम कुमारी सहित पुलिसकर्मी एवं संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अभियान में यूनिसेफ तकनीकी सहयोग दे रहा है।

