रामायण विश्वविद्यालय में कार्यक्रम:मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा, विशेषज्ञ बोले- ‘अच्छी नींद और ध्यान से दूर होता है तनाव’

रामायण विश्वविद्यालय में कार्यक्रम:मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा, विशेषज्ञ बोले- ‘अच्छी नींद और ध्यान से दूर होता है तनाव’

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को अयोध्या स्थित महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकों (फैकल्टी) और छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। सत्र के मुख्य वक्ता, जिला चिकित्सालय के मनोपरामर्शदाता डॉ. आलोक मनदर्शन ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि नियमित ध्यान और पर्याप्त नींद लेने से शरीर में सेरोटोनिन और गाबा (GABA) हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जिसके परिणामस्वरूप तनाव बढ़ाने वाले कोर्टिसोल और एड्रेनालाईन हार्मोन में कमी आती है। डॉ. आलोक ने बताया कि ध्यान मस्तिष्क में विभिन्न आवृत्तियों की मनोतरंगें पैदा करता है, जिन्हें ब्रेन-वेव रिकॉर्डिंग के जरिए मापा जा सकता है। उन्होंने वर्तमान समय में किशोरों और युवाओं में तेजी से बढ़ रहे मानसिक विकारों को लेकर चिंता जताई और इसके प्रति समाज में जागरूकता तथा समय पर उचित चिकित्सीय परामर्श की आवश्यकता पर जोर दिया। इस ज्ञानवर्धक सत्र की अध्यक्षता प्रो. राजीव मिश्र ने की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *