झाझा-स्टेशन पर मोबाइल चोरी कर भाग रहा युवक पकड़ा:यात्रियों ने की पिटाई VIDEO; वेटिंग हॉल में सो रहे यात्री की जेब से निकाला था, भेजा जेल

झाझा-स्टेशन पर मोबाइल चोरी कर भाग रहा युवक पकड़ा:यात्रियों ने की पिटाई VIDEO; वेटिंग हॉल में सो रहे यात्री की जेब से निकाला था, भेजा जेल

जमुई के झाझा रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक युवक को रेल पुलिस और यात्रियों ने पकड़ लिया। इसके बाद यात्रियों ने उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यात्रियों की भीड़ युवक को घेरे और कुछ लोग उसकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं। बाद में रेल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खैरा थाना क्षेत्र निवासी गोलू गुजराती माली (26), पिता राजेश गुजराती माली के रूप में हुई है। वेटिंग हॉल में सो रहे यात्री की जेब से निकाला मोबाइल जानकारी के अनुसार, शुक्रवार अहले सुबह झाझा रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल में एक यात्री सो रहा था। इसी दौरान आरोपी ने मौका देखकर उसकी जेब से मोबाइल निकाल लिया और भागने लगा। नींद खुलने पर यात्री को मोबाइल चोरी होने का पता चला। उसने शोर मचाया, जिसके बाद वेटिंग हॉल में ड्यूटी पर तैनात सिपाही और आसपास मौजूद यात्री सतर्क हो गए। पीछा कर प्लेटफॉर्म के पास पकड़ा शोर सुनने के बाद लोगों ने आरोपी का पीछा किया और उसे प्लेटफॉर्म के पास पकड़ लिया। इस दौरान यात्रियों की भीड़ जुट गई और कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। हालांकि, रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है। मोबाइल बरामद, आरोपी को भेजा गया जेल रेल थानाध्यक्ष मधुसूदन पासवान ने बताया कि पीड़ित यात्री के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के पास से चोरी किया गया मोबाइल बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान उसने चोरी की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रेल पुलिस की अपील, कानून हाथ में न लें रेल पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने मोबाइल और अन्य सामान का ध्यान रखें। किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत रेल पुलिस या संबंधित सुरक्षा कर्मियों को सूचित करें। पुलिस ने यह भी कहा कि किसी आरोपी के साथ मारपीट करने के बजाय उसे पुलिस के हवाले करें और कानून अपने हाथ में न लें। जमुई के झाझा रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक युवक को रेल पुलिस और यात्रियों ने पकड़ लिया। इसके बाद यात्रियों ने उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यात्रियों की भीड़ युवक को घेरे और कुछ लोग उसकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं। बाद में रेल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खैरा थाना क्षेत्र निवासी गोलू गुजराती माली (26), पिता राजेश गुजराती माली के रूप में हुई है। वेटिंग हॉल में सो रहे यात्री की जेब से निकाला मोबाइल जानकारी के अनुसार, शुक्रवार अहले सुबह झाझा रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल में एक यात्री सो रहा था। इसी दौरान आरोपी ने मौका देखकर उसकी जेब से मोबाइल निकाल लिया और भागने लगा। नींद खुलने पर यात्री को मोबाइल चोरी होने का पता चला। उसने शोर मचाया, जिसके बाद वेटिंग हॉल में ड्यूटी पर तैनात सिपाही और आसपास मौजूद यात्री सतर्क हो गए। पीछा कर प्लेटफॉर्म के पास पकड़ा शोर सुनने के बाद लोगों ने आरोपी का पीछा किया और उसे प्लेटफॉर्म के पास पकड़ लिया। इस दौरान यात्रियों की भीड़ जुट गई और कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। हालांकि, रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है। मोबाइल बरामद, आरोपी को भेजा गया जेल रेल थानाध्यक्ष मधुसूदन पासवान ने बताया कि पीड़ित यात्री के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के पास से चोरी किया गया मोबाइल बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान उसने चोरी की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रेल पुलिस की अपील, कानून हाथ में न लें रेल पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने मोबाइल और अन्य सामान का ध्यान रखें। किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत रेल पुलिस या संबंधित सुरक्षा कर्मियों को सूचित करें। पुलिस ने यह भी कहा कि किसी आरोपी के साथ मारपीट करने के बजाय उसे पुलिस के हवाले करें और कानून अपने हाथ में न लें।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *