भुवनेश्वर कुमार के सिलेक्शन के बाद मोहम्मद शमी ने तोड़ी चुप्पी, बताया उनके ना खेलने से किसका नुकसान

भुवनेश्वर कुमार के सिलेक्शन के बाद मोहम्मद शमी ने तोड़ी चुप्पी, बताया उनके ना खेलने से किसका नुकसान

Mohammed Shami Team India Comeback: भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद टीम इंडिया की टी-20 टीम में वापसी पर मोहम्मद शमी ने प्रतिक्रिया दी है। जानिए भारतीय टीम में वापसी और अपने चयन को लेकर शमी ने क्या कहा। 

Mohammed Shami on Bhuvneshwar kumar: आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम में चार साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है। दिग्गज क्रिकेटरों ने भी चयनकर्ताओं के इस फैसले की सराहना की है। हालांकि, भुवनेश्वर कुमार के चयन के बाद मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर भी कयास लगाए जाने लगे हैं। इस बीच, 33 वर्षीय तेज गेंदबाज ने अब इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रेवस्पोर्ट्ज़ से बातचीत में कहा, ‘भुवनेश्वर कुमार को भारत के लिए खेलने का मौका मिला है और यह उनके लिए अच्छी बात है। लेकिन उनके चयन से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे जहां भी खेलने का मौका मिलेगा, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा। फिलहाल मेरा पूरा ध्यान इस रणजी मैच पर है। अगर मुझे दोबारा भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिलता है, तो यह मेरा नुकसान नहीं है।’

भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी की चर्चा क्यों?

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया के लिए आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था। इसके बाद से वह कथित तौर पर फिटनेस संबंधी समस्याओं और युवा गेंदबाजों को प्राथमिकता दिए जाने के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं।

पूर्व क्रिकेटरों की प्रतिक्रिया

भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी के बाद कई पूर्व क्रिकेटरों ने मोहम्मद शमी को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं। रविचंद्रन अश्विन और वसीम जाफर जैसे दिग्गजों ने शमी की टीम इंडिया में वापसी को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उनका मानना है कि शमी के लिए भी टीम में वापसी के दरवाजे खुल सकते हैं। वहीं, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी करना मुश्किल है।

किस आधार पर भुवी की हुई वापसी?

भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 और UPT20 लीग में कमाल का प्रदर्शन किया था। IPL 2026 में उन्होंने 16 इनिंग मे्ं 7.95 की इकॉनमी से 28 विकेट चटकाए थे। उनके रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने UPT20 लीग में भी बेहतरीन बॉलिंग की। उन्होंने 11 इनिंग में 14 विकेट लिए। इस दौरान इकॉनमी 6.11 रही। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी कप्तानी में लखनऊ फॉल्कंस को पहली बार फाइनल में पहुंचाया।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *