गुरुग्राम में पुलिस और तीन नशा तस्करों के बीच फायरिंग हो गई। एनकाउंटर के दौरान दो बदमाश पैर में गोली लगने से जख्मी हो गए हैं।एक पुलिस जवान भी गोली लगने से घायल हो गया है।। आरोपियों द्वारा चलाई गई छह गोलियों के जवाब में पुलिस टीम ने सेल्फ डिफेंस में तीन गोलियां चलाईं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 136 ग्राम MDMA, एक पिस्टल, एक देशी कट्टा व खाली खोल बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान मार्फत उर्फ मारू (32 वर्ष), निवासी बाली, जिला मुर्शिदाबाद, फूल बाबू शेख (26 वर्ष), निवासी बाली, जिला मुर्शिदाबाद और श्रीकुल शेख (37 वर्ष), निवासी मीरा प्लेसी, जिला नादिया, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। एक बदमाश पर इनाम घोषित पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी पर पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में इनाम भी घोषित किया हुआ था। क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने ये एनकाउंटर किया है। पुलिस ने लूट की सूचना पर नाकाबंदी की थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नंगली उमरपुर से सेक्टर-62 की ओर जाने वाले क्षेत्र में नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान रात समय करीब 11:00 बजे एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी पुलिस टीम को देखकर बाइक भगाने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने की जवाबी फायरिंग पुलिस टीम ने अपने वाहनों से पीछा करते हुए आरोपियों को घेर लिया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर लगातार गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली पुलिस वाहन पर लगी तथा एक गोली पुलिस कर्मचारी की बाजू पर लगी। इसके बाद पुलिस टीम ने सेल्फ में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी। पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। घायल आरोपियों और पुलिस कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मुठभेड़ में मार्फत उर्फ मारू और फूल बाबू शेख के पैरों में गोली लगी। तीनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस टीम के कार्य में बाधा डालने, पुलिस टीम पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने तथा अवैध मादक पदार्थ रखने के संबंध में थाना सेक्टर-65 में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी पर इनाम आरोपी फूल बाबू शेख के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में गुरुग्राम पुलिस द्वारा इनाम भी घोषित किया हुआ था। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि मार्फत उर्फ मारू पर लड़ाई-झगड़े, चोरी, जाली करंसी रखने तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 04 केस दर्ज हैं। फूल बाबू शेख पर एनडीपीएस एक्ट के तहत दो दर्ज हैं। जबकि श्रीकुल शेख पर एनडीपीएस एक्ट के तहत एक केस दर्ज है। पुलिस जांच कर रही घायल आरोपियों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है।

