अंबाला कैंट अनाज मंडी में धान का सीजन पीक पर:2.36 लाख क्विंटल आवक, अब तक 1.45 लाख क्विंटल धान की खरीद, 70 हजार क्विंटल का उठान

अंबाला कैंट अनाज मंडी में धान का सीजन पीक पर:2.36 लाख क्विंटल आवक, अब तक 1.45 लाख क्विंटल धान की खरीद, 70 हजार क्विंटल का उठान

अंबाला छावनी की अनाज मंडी में धान की आवक लगातार बढ़ रही है। मंडी में अब तक 2 लाख 36 हजार क्विंटल धान पहुंच चुका है। सीजन पीक पर होने के कारण मंडी में किसानों की आवाजाही बनी हुई है। किसान गेट पास कटवाकर अपनी फसल मंडी में ला रहे हैं। अब तक 1 लाख 45 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है, जबकि करीब 70 हजार क्विंटल धान का उठान किया जा चुका है। मंडी अधिकारियों के अनुसार, अगले 5 से 7 दिन तक आवक तेज रहने की संभावना है। इसके बाद आवक की रफ्तार कम होनी शुरू हो सकती है। अनाज मंडी के सचिव नीरज भारद्वाज के अनुसार, मंडी में अब तक करीब 34 हजार गेट पास काटे जा चुके हैं। खरीद के साथ-साथ धान का उठान भी जारी है। मंडी प्रशासन का प्रयास है कि खरीदे गए धान का जल्द से जल्द उठान हो, ताकि किसानों को उनकी फसल का भुगतान समय पर मिल सके। मंडी सचिव ने बताया कि पिछले सीजन में मंडी में करीब 3 लाख 10 हजार क्विंटल धान की आवक हुई थी। इस बार भी आवक इसी के आसपास रहने की संभावना है। उठान और भुगतान जल्द होने की उम्मीद मंडी सचिव ने बताया कि धान की खरीद के बाद उसका उठान तेजी से कराने पर जोर दिया जा रहा है। किसानों की मुख्य मांग भी यही है कि उनकी फसल की खरीद और उठान समय पर हो, ताकि भुगतान में देरी न हो। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसान अपनी फसल लेकर लगातार मंडी पहुंच रहे हैं और आने वाले कुछ दिन सीजन के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेंगे। 2461 रुपए प्रति क्विंटल है धान का MSP धान का MSP 2461 रुपए प्रति क्विंटल बताया गया है। मंडी सचिव के अनुसार, किसान खरीद और उठान की प्रक्रिया जल्द पूरी होने की उम्मीद कर रहे हैं। मंडी में आवक की मौजूदा स्थिति को देखते हुए अगले कुछ दिन तक खरीद और उठान का काम जारी रहने की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *