जमशेदपुर होकर चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें:बिहार, ओडिशा के यात्रियों को राहत; टाटा से बक्सर के बीच 13 अक्टूबर से स्पेशल ट्रेन का परिचालन

जमशेदपुर होकर चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें:बिहार, ओडिशा के यात्रियों को राहत; टाटा से बक्सर के बीच 13 अक्टूबर से स्पेशल ट्रेन का परिचालन

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर स्टेशन होकर 3 साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। इन विशेष ट्रेनों के शुरू होने से बिहार, ओडिशा, बंगाल और छत्तीसगढ़ जाने वाले हजारों यात्रियों को सीधी राहत मिलेगी। वर्तमान में टाटानगर से गुजरने वाली गीतांजलि एक्सप्रेस और टाटा-बक्सर एक्सप्रेस जैसी नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट और रिग्रेट (आगे कोई बुकिंग नहीं) की स्थिति बन चुकी है। ऐसे में अंतिम समय में यात्रा की योजना बनाने वाले और छुट्टियों में घर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए ये पूजा स्पेशल ट्रेनें वरदान साबित होंगी। रेगुलर ट्रेनों में नो रूम, स्पेशल से मिलेगी सीट
दुर्गा पूजा से छठ के बीच टाटानगर से रोजाना हजारों यात्री बिहार, ओडिशा और मध्य भारत की ओर रुख करते हैं। नियमित ट्रेनों में महीनों पहले से कन्फर्म सीटें बुक हो चुकी हैं। रेलवे द्वारा घोषित इन तीनों स्पेशल ट्रेनों से अचानक यात्रा करने वाले और वेटिंग में फंसे यात्रियों को बर्थ मिलने की पूरी संभावना रहेगी। दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर स्टेशन होकर 3 साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। इन विशेष ट्रेनों के शुरू होने से बिहार, ओडिशा, बंगाल और छत्तीसगढ़ जाने वाले हजारों यात्रियों को सीधी राहत मिलेगी। वर्तमान में टाटानगर से गुजरने वाली गीतांजलि एक्सप्रेस और टाटा-बक्सर एक्सप्रेस जैसी नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट और रिग्रेट (आगे कोई बुकिंग नहीं) की स्थिति बन चुकी है। ऐसे में अंतिम समय में यात्रा की योजना बनाने वाले और छुट्टियों में घर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए ये पूजा स्पेशल ट्रेनें वरदान साबित होंगी। रेगुलर ट्रेनों में नो रूम, स्पेशल से मिलेगी सीट
दुर्गा पूजा से छठ के बीच टाटानगर से रोजाना हजारों यात्री बिहार, ओडिशा और मध्य भारत की ओर रुख करते हैं। नियमित ट्रेनों में महीनों पहले से कन्फर्म सीटें बुक हो चुकी हैं। रेलवे द्वारा घोषित इन तीनों स्पेशल ट्रेनों से अचानक यात्रा करने वाले और वेटिंग में फंसे यात्रियों को बर्थ मिलने की पूरी संभावना रहेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *