दिल्ली दंगा मामले में आरोपी बनाए गए शारजील इमाम एक सप्ताह की अंतरिम जमानत पर जहानाबाद आए थे। वह अपने पैतृक गांव काको स्थित आवास पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने दो चचेरे भाइयों की शादी में शिरकत की और परिजनों के साथ समय बिताया। शारजील इमाम पिछले कई वर्षों से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। कोर्ट से मिली राहत के बाद उन्हें पारिवारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिला था। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद वह वापस दिल्ली रवाना हो गए। छोटे भाई की शादी पर भी आए थे घर शारजील इमाम के लिए यह दूसरा मौका था, जब शादी समारोह में शामिल होने के लिए अदालत ने उन्हें अंतरिम जमानत दी। इससे पहले भी उन्हें अपने छोटे भाई की शादी में शामिल होने के लिए जमानत मिली थी। अब दो चचेरे भाइयों की शादी में शामिल होने के लिए उन्हें एक सप्ताह की अंतरिम राहत दी गई थी। अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने के बाद उनकी दिल्ली वापसी के साथ ही पैतृक आवास पर उदासी छा गई। दिल्ली दंगा मामले में आरोपी बनाए गए शारजील इमाम एक सप्ताह की अंतरिम जमानत पर जहानाबाद आए थे। वह अपने पैतृक गांव काको स्थित आवास पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने दो चचेरे भाइयों की शादी में शिरकत की और परिजनों के साथ समय बिताया। शारजील इमाम पिछले कई वर्षों से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। कोर्ट से मिली राहत के बाद उन्हें पारिवारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिला था। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद वह वापस दिल्ली रवाना हो गए। छोटे भाई की शादी पर भी आए थे घर शारजील इमाम के लिए यह दूसरा मौका था, जब शादी समारोह में शामिल होने के लिए अदालत ने उन्हें अंतरिम जमानत दी। इससे पहले भी उन्हें अपने छोटे भाई की शादी में शामिल होने के लिए जमानत मिली थी। अब दो चचेरे भाइयों की शादी में शामिल होने के लिए उन्हें एक सप्ताह की अंतरिम राहत दी गई थी। अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने के बाद उनकी दिल्ली वापसी के साथ ही पैतृक आवास पर उदासी छा गई।

