अरवल सदर थाना क्षेत्र के उमेराबाद कैनाल नहर पुल पर चरमुहान के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो प्रसादी इंग्लिश से बैदराबाद जा रही थी। उमेराबाद हाई स्कूल के पास यह अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय स्कॉर्पियो में कुल पांच लोग सवार थे। मृतक की पहचान प्रसादी इंग्लिश निवासी मंटू कुमार सिंह (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सुरेंद्र सिंह के बेटे थे। घायलों में मिंकू कुमार, सोनू कुमार, राहुल कुमार सिंह और संतु कुमार सिंह शामिल हैं। मौके पर पहुंची ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया घटना की सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए अरवल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि घटना देर रात की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अरवल सदर थाना क्षेत्र के उमेराबाद कैनाल नहर पुल पर चरमुहान के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो प्रसादी इंग्लिश से बैदराबाद जा रही थी। उमेराबाद हाई स्कूल के पास यह अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय स्कॉर्पियो में कुल पांच लोग सवार थे। मृतक की पहचान प्रसादी इंग्लिश निवासी मंटू कुमार सिंह (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सुरेंद्र सिंह के बेटे थे। घायलों में मिंकू कुमार, सोनू कुमार, राहुल कुमार सिंह और संतु कुमार सिंह शामिल हैं। मौके पर पहुंची ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया घटना की सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए अरवल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि घटना देर रात की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

