अलीगढ़ में युवती ने अपने परिजन के खिलाफ कराई FIR:दूसरी शादी से इनकार पर घर से निकाला, गहने भी नहीं लौटाए

अलीगढ़ में युवती ने अपने परिजन के खिलाफ कराई FIR:दूसरी शादी से इनकार पर घर से निकाला, गहने भी नहीं लौटाए

अलीगढ़ में दूसरी शादी से इनकार करने पर युवती को घर से निकालने और उसके गहने वापस न देने का मामला सामने आया है। महुआखेड़ा थाना क्षेत्र की नितिका ने अपने पिता, भाई नितिन शर्मा और भाभी ज्योति शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। नितिका के मुताबिक, परिजन उस पर दूसरी शादी करने का दबाव बना रहे थे। उसने शादी से इनकार किया तो उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि रात करीब 11 बजे उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। वह अभी अलीगढ़ में किराये के मकान में रह रही है। नितिका की शादी 28 नवंबर 2021 को खुर्जा देहात निवासी शिवम से हुई थी। शादी के दौरान उसके पिता ने ससुराल पक्ष से 3 लाख रुपए उधार लिए थे। पैसे को लेकर विवाद होने के बाद 29 अप्रैल 2025 को पिता उसे ससुराल से मायके ले आए। युवती का कहना है कि मायके लौटते समय ससुराल वालों ने उसे 5 सोने की अंगूठियां, एक चेन, 2 जोड़ी कुंडल, एक टीका, चांदी की तागड़ी, 3 जोड़ी सैंपल और 4 चांदी के सिक्के लिखित में दिए थे। आरोप है कि मायके आने के बाद भाई ने अपनी पत्नी की शादी के लिए कुछ गहने ले लिए और बाद में लौटाने की बात कही। बाकी गहने पिता ने बैंक लॉकर में रख दिए। नितिका का आरोप है कि दूसरी शादी से इनकार करने पर उसे घर से निकाल दिया गया। गहने वापस मांगने पर भी परिजनों ने उन्हें लौटाने से मना कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पिता, भाई और भाभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *