मिर्जापुर में भाई-बहन ने फांसी लगाकर जान दी:भाई की मौत का सदमा नहीं झेल पाई बहन, पुलिस जांच में जुटी

मिर्जापुर में भाई-बहन ने फांसी लगाकर जान दी:भाई की मौत का सदमा नहीं झेल पाई बहन, पुलिस जांच में जुटी

मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में एक ही परिवार में दो लोगों की मौत से मातम छा गया। पहले युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। भाई की मौत की जानकारी मिलने पर उसकी करीब 20 वर्षीय बहन सदमे में आ गई। कुछ देर बाद उसने भी घर में फांसी लगा ली। परिजन उसे तत्काल फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एक के बाद एक दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया। हाजीपुर गांव निवासी रामआसरे यादव ने पुलिस को घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि परिवार के सभी सदस्य रात में खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। सुबह करीब पांच बजे उनके बेटे शेषनाथ यादव उर्फ गोलू ने फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। अचानक हुई इस घटना से परिजन बदहवास हो गए। भाई की मौत की खबर से सदमे में आई बहन बताया गया कि भाई की मौत की खबर सुनकर उसकी करीब 20 वर्षीय बहन अनुष्का गहरे सदमे में आ गई। इसी दौरान उसने भी घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने शुरू की कार्रवाई घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *