कैंप की तैयारियों को ले डीसी ने की समीक्षा, केंद्र पर बीएलओ की उपस्थिति अनिवार्य की

कैंप की तैयारियों को ले डीसी ने की समीक्षा, केंद्र पर बीएलओ की उपस्थिति अनिवार्य की

सिटी रिपोर्टर | बोकारो एसआईआर-2026 के तहत दस्तावेज सत्यापन, सुनवाई एवं लंबित मामलों के निष्पादन की प्रगति को लेकर शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाले मेगा कैंप के सफल आयोजन, सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित करने, मतदाताओं को जागरूक करने तथा विशेष शिविरों की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि एसआईआर-2026 के तहत पात्र मतदाताओं को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा निर्धारित समय-सीमा में लंबित आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी निर्धारित निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन करें, ताकि एसआईआर-2026 के तहत दस्तावेज सत्यापन, सुनवाई एवं डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया को गति मिल सके और पात्र मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। कोई भी पात्र मतदाता छूटेगा नहीं। डीसी ने निर्देश दिया कि मेगा कैंप के दौरान जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बीएलओ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इस दौरान मतदाताओं से आवश्यक प्रपत्र प्राप्त करने, दस्तावेज संबंधी समस्याओं के समाधान तथा लंबित मामलों में सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मेगा कैंप के निर्धारित समय के बाद डिजिटलाइजेशन का काम किया जाएगा, ताकि प्राप्त प्रपत्रों एवं दस्तावेजों का समयबद्ध तरीके से ऑनलाइन निष्पादन सुनिश्चित हो सके। कैंप के प्रभावी संचालन के लिए डीडीसी शताब्दी मजूमदार को वरीय पदाधिकारी बनाया गया है। उन्हें अभियान की तैयारियों, संबंधित पदाधिकारियों के बीच समन्वय तथा कैंप की प्रगति की निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।मेगा कैंप के दौरान बीएलओ को सहयोग उपलब्ध कराने के लिए जेएसएलपीएस की दीदियों की सहायता लेने का निर्देश दिया गया। डीसी ने कहा कि मेगा कैंप के दौरान सर्वाधिक प्रपत्र प्राप्त एवं संग्रह करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने वाले बीएलओ व कर्मियों का एक दिन का वेतन एवं मानदेय स्थगित रखा जाएगा। पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रतिनियुक्त कर्मियों की उपस्थिति की नियमित निगरानी करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होने दें। बीएस सिटी एवं चास शहरी क्षेत्र में बीएलओ एवं अन्य प्रतिनियुक्त कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए धावा दल का गठन किया गया है। बैठक में 12 से 16 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले विशेष शिविरों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। बैठक में डीडीसी शताब्दी मजूमदार के अलावा अन्य मौजूद थे। सिटी रिपोर्टर | बोकारो एसआईआर-2026 के तहत दस्तावेज सत्यापन, सुनवाई एवं लंबित मामलों के निष्पादन की प्रगति को लेकर शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाले मेगा कैंप के सफल आयोजन, सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित करने, मतदाताओं को जागरूक करने तथा विशेष शिविरों की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि एसआईआर-2026 के तहत पात्र मतदाताओं को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा निर्धारित समय-सीमा में लंबित आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी निर्धारित निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन करें, ताकि एसआईआर-2026 के तहत दस्तावेज सत्यापन, सुनवाई एवं डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया को गति मिल सके और पात्र मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। कोई भी पात्र मतदाता छूटेगा नहीं। डीसी ने निर्देश दिया कि मेगा कैंप के दौरान जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बीएलओ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इस दौरान मतदाताओं से आवश्यक प्रपत्र प्राप्त करने, दस्तावेज संबंधी समस्याओं के समाधान तथा लंबित मामलों में सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मेगा कैंप के निर्धारित समय के बाद डिजिटलाइजेशन का काम किया जाएगा, ताकि प्राप्त प्रपत्रों एवं दस्तावेजों का समयबद्ध तरीके से ऑनलाइन निष्पादन सुनिश्चित हो सके। कैंप के प्रभावी संचालन के लिए डीडीसी शताब्दी मजूमदार को वरीय पदाधिकारी बनाया गया है। उन्हें अभियान की तैयारियों, संबंधित पदाधिकारियों के बीच समन्वय तथा कैंप की प्रगति की निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।मेगा कैंप के दौरान बीएलओ को सहयोग उपलब्ध कराने के लिए जेएसएलपीएस की दीदियों की सहायता लेने का निर्देश दिया गया। डीसी ने कहा कि मेगा कैंप के दौरान सर्वाधिक प्रपत्र प्राप्त एवं संग्रह करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने वाले बीएलओ व कर्मियों का एक दिन का वेतन एवं मानदेय स्थगित रखा जाएगा। पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रतिनियुक्त कर्मियों की उपस्थिति की नियमित निगरानी करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होने दें। बीएस सिटी एवं चास शहरी क्षेत्र में बीएलओ एवं अन्य प्रतिनियुक्त कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए धावा दल का गठन किया गया है। बैठक में 12 से 16 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले विशेष शिविरों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। बैठक में डीडीसी शताब्दी मजूमदार के अलावा अन्य मौजूद थे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *