बोकारो | विश्व डाक दिवस और राष्ट्रीय डाक सप्ताह 2026 के अवसर पर बोकारो हेड पोस्ट ऑफिस सेक्टर-2 सहित विभिन्न डाकघरों के माध्यम से लोगों को डाक विभाग की सेवाओं, वित्तीय योजनाओं और आधुनिक तकनीक की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान स्कूली बच्चों को डाक टिकट संग्रह के प्रति जागरूक करने के साथ ग्राहकों और कारोबारियों से संवाद बढ़ाने पर भी जोर रहेगा। शुक्रवार को सभी डाकघरों में बैनर और पोस्टर लगाकर जागरुकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में संत मैरीज नर्सरी स्कूल सेक्टर-4 के सैकड़ों विद्यार्थी शामिल हुए। बच्चों ने डाकघर में किए जाने वाले काम को जाना और ज्ञान प्राप्त किया। वहीं, 12 अक्टूबर को ‘फन विद फिलेटली डे’ के तहत स्कूलों में डाक टिकट प्रदर्शनी और जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों के बीच ‘ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता’ भी होगी। राखी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को प्रमाण-पत्र और उपहार देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। बोकारो | विश्व डाक दिवस और राष्ट्रीय डाक सप्ताह 2026 के अवसर पर बोकारो हेड पोस्ट ऑफिस सेक्टर-2 सहित विभिन्न डाकघरों के माध्यम से लोगों को डाक विभाग की सेवाओं, वित्तीय योजनाओं और आधुनिक तकनीक की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान स्कूली बच्चों को डाक टिकट संग्रह के प्रति जागरूक करने के साथ ग्राहकों और कारोबारियों से संवाद बढ़ाने पर भी जोर रहेगा। शुक्रवार को सभी डाकघरों में बैनर और पोस्टर लगाकर जागरुकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में संत मैरीज नर्सरी स्कूल सेक्टर-4 के सैकड़ों विद्यार्थी शामिल हुए। बच्चों ने डाकघर में किए जाने वाले काम को जाना और ज्ञान प्राप्त किया। वहीं, 12 अक्टूबर को ‘फन विद फिलेटली डे’ के तहत स्कूलों में डाक टिकट प्रदर्शनी और जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों के बीच ‘ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता’ भी होगी। राखी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को प्रमाण-पत्र और उपहार देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।

