दिल्ली में शनिवार (10 अक्टूबर) को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के चलते पूरे भारत से दिल्ली जाने वाली ट्रेने प्रभावित हो गई है। इसका अच्छा खासा असर मध्यप्रदेश से दिल्ली जाने वाले रूट पर पड़ा है। मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों इंदौर, ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, रतलाम से दिल्ली की ओर जाने वाली 10 से ज्यादा ट्रेन 9 और 10 अक्टूबर के लिए रद्द कर दी गई हैं। जब दिल्ली जाने वाली ट्रेन रद्द हैं तो वहां से आने वाली ट्रेन भी कैंसिल हैं। इससे पूरे मध्यप्रदेश सहित अन्य प्रदेश व शहरों में ट्रेनों का परिचालन लड़खड़ा गया है। रेलवे से लेकर स्थानीय पुलिस अफसरों को सख्त आदेश हैं कि रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड तक कड़ी निगरानी रखी जाए। स्टेशन पर एक ही शोर-‘यात्रीगण ध्यान दें, यह ट्रेन रद्द कर दी गई है’ मध्यप्रदेश का ग्वालियर शहर दिल्ली जाने के लिए प्रमुख मार्ग है। दक्षिण भारत से दिल्ली जाने वाली अधिकांश ट्रेन इसी रूट से आगरा-मथुरा होते हुए दिल्ली जाती हैं। 09 व 10 अक्टूबर को अधिकांश ट्रेने रद्द हैं। जिसका असर ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बीच देखने को मिला। महाकौशल एक्सप्रेस, गोडवाना एक्सप्रेस, भोपाल एक्सप्रेस (शान-ए-भोपाल), एमपी संपर्क क्रांति, यूपी संपर्क क्रांति, राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेने 10 अक्टूबर को नहीं चलेंगी। इससे इन दो दिन जिन भी यात्रियों को रिजर्वेशन हैं वह काफी परेशान हो रहे हैं। इस कारण आम लोगों में काफी आक्रोश है। स्टेशन पर जीआरपी की कड़ी सुरक्षा रेल मंत्रालय से सभी स्टेशन पर अलर्ट रहने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। यही कारण है कि ग्वालियर जीआरपी ब्रॉडगेज थाना की प्रभारी दीपशिखा तोमर ने बताया कि स्टेशन पर फोर्स लगाया गया है। वह ट्रेन में आने जाने वालों पर निगरानी रख रहे हैं। कहीं कोई ऐसा व्यक्ति तो नहीं है जिसके इरादे नेक न हो। लोग बोले-युवाओं के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेक रहे इस मामले में जब दैनिक भास्कर ने स्थानीय लोगों से बातचीत की तो उनका कहना था कि युवाओं के प्रदर्शन व चीफ इलेक्शन कमिश्नर के इस्तीफा के नाम पर कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। जिस कारण रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। इससे आम लोग प्रभावित हो रहे हैं। ग्वालियर निवासी संजय कुशवाह शाम को ही दिल्ली से लौटे हैं। उनका कहना है कि शनिवार को प्रदर्शन को लेकर काफी खराब माहौल है। हम अपने काम के सिलसिले में गए थे। जो नहीं हो पाया है। महाकौशल से हमारा रिजर्वेशन था, लेकिन स्टेशन पहुंचे तो पता लगा कि ट्रेन रद्द है। अब जनरल टिकट पर दिल्ली से ग्वालियर तक की यात्रा की है। रद्द की गई प्रमुख ट्रेनों की सूची 9 अक्टूबर को (प्रारंभिक स्टेशन से) 10 अक्टूबरी को रद्द होने वाली ट्रेन अन्य रद्दीकरण (लिंक ट्रेनें) गोमती एक्सप्रेस: गाड़ी संख्या 14211 (आगरा कैंट – नई दिल्ली इंटरसिटी) के 10.10.2026 को निरस्त रहने के कारण गाड़ी संख्या 12420 (नई दिल्ली – लखनऊ गोमती एक्सप्रेस) 10 अक्टूबर को तथा गाड़ी संख्या 12419 (लखनऊ – नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस) 11 अक्टूबर को निरस्त रहेगी। रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेने इंदौर एवं डॉ. अम्बेडकर नगर स्टेशनों से 09 अक्टूबर 2026 को प्रस्थान करने वाली कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इसके अंतर्गत दो ट्रेनों को 5 घंटे की देरी से पुनर्निर्धारित किया गया है, जबकि चार ट्रेनों को निरस्त किया गया है। पुनर्निर्धारित ट्रेनें (09 अक्टूबर 2026) निरस्त ट्रेनें (09 अक्टूबर 2026) जीआरपी थाना प्रभारी दीपशिखा तोमर का कहना है कि हमें अधिकारियों से निर्देश हैं। स्टेशन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अतिरिक्त बल लगाया गया है। हर स्थिति पर नजर है।

