खगड़िया जिले में रविवार को कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गई। जिले के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान से कलश स्थापित कर मां दुर्गा का आह्वान किया गया। कई श्रद्धालुओं ने अपने घरों में भी कलश स्थापना कर पूजा-अर्चना की। नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की गई। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। वहीं, संध्या पूजा के दौरान भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार को नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाएगी। परबत्ता के गांवों में भी नवरात्र की धूम परबत्ता प्रखंड के विभिन्न गांवों में नवरात्र को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। सतीशनगर, ड्योढ़ी भरतखंड, खजरैठा, थेभाय, बिशौनी, चकप्रयाग, खनुआ राका, अगुवानी, तेमथा राका, सिराजपुर, नयागांव सतखुट्टी, शिरोमणि टोला नयागांव, डुमरिया खुर्द, मड़ैया और कुल्हड़िया स्थित दुर्गा मंदिरों में कलश स्थापना के साथ पूजा शुरू हुई। वहीं, मंदिरों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में मूर्तिकार जुटे हुए हैं। स्वर्ण मां दुर्गा मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा नयागांव सतखुट्टी स्थित स्वर्ण मां दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना की विशेष परंपरा है। नवरात्र के पहले दिन मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। परंपरा के अनुसार, मंदिर के मुख्य पुरोहित डब्लू मिश्र गंगा जल से भरा कलश लेकर मंदिर की ओर रवाना हुए। उनके साथ हजारों श्रद्धालु चल पड़े। इस दौरान पूजा-अर्चना और पुरोहित के चरणों में जल अर्पित करने को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखा। वहीं, शिरोमणि टोला नयागांव के श्रद्धालु भी गाजे-बाजे के साथ सीढ़ी गंगा घाट पहुंचे। वहां से कलश में गंगा जल भरकर पंडित मंदिर पहुंचे। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-पाठ कर कलश स्थापित किया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। कुल्हड़िया और थेभाय में भी निकली शोभायात्रा शारदीय नवरात्र के अवसर पर सार्वजनिक दुर्गा मंदिर कुल्हड़िया से गाजे-बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई। गांव का भ्रमण करने के बाद यात्रा मंदिर परिसर पहुंची। यहां नवगछिया से आए आचार्य कौशलेन्द्र झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना कराई। वहीं, थेभाय समेत अन्य गांवों के दुर्गा मंदिरों में भी नवरात्र की पूजा शुरू हो गई है। कलश स्थापना से जुड़ी कुछ और तस्वीरें… खगड़िया जिले में रविवार को कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गई। जिले के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान से कलश स्थापित कर मां दुर्गा का आह्वान किया गया। कई श्रद्धालुओं ने अपने घरों में भी कलश स्थापना कर पूजा-अर्चना की। नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की गई। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। वहीं, संध्या पूजा के दौरान भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार को नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाएगी। परबत्ता के गांवों में भी नवरात्र की धूम परबत्ता प्रखंड के विभिन्न गांवों में नवरात्र को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। सतीशनगर, ड्योढ़ी भरतखंड, खजरैठा, थेभाय, बिशौनी, चकप्रयाग, खनुआ राका, अगुवानी, तेमथा राका, सिराजपुर, नयागांव सतखुट्टी, शिरोमणि टोला नयागांव, डुमरिया खुर्द, मड़ैया और कुल्हड़िया स्थित दुर्गा मंदिरों में कलश स्थापना के साथ पूजा शुरू हुई। वहीं, मंदिरों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में मूर्तिकार जुटे हुए हैं। स्वर्ण मां दुर्गा मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा नयागांव सतखुट्टी स्थित स्वर्ण मां दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना की विशेष परंपरा है। नवरात्र के पहले दिन मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। परंपरा के अनुसार, मंदिर के मुख्य पुरोहित डब्लू मिश्र गंगा जल से भरा कलश लेकर मंदिर की ओर रवाना हुए। उनके साथ हजारों श्रद्धालु चल पड़े। इस दौरान पूजा-अर्चना और पुरोहित के चरणों में जल अर्पित करने को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखा। वहीं, शिरोमणि टोला नयागांव के श्रद्धालु भी गाजे-बाजे के साथ सीढ़ी गंगा घाट पहुंचे। वहां से कलश में गंगा जल भरकर पंडित मंदिर पहुंचे। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-पाठ कर कलश स्थापित किया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। कुल्हड़िया और थेभाय में भी निकली शोभायात्रा शारदीय नवरात्र के अवसर पर सार्वजनिक दुर्गा मंदिर कुल्हड़िया से गाजे-बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई। गांव का भ्रमण करने के बाद यात्रा मंदिर परिसर पहुंची। यहां नवगछिया से आए आचार्य कौशलेन्द्र झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना कराई। वहीं, थेभाय समेत अन्य गांवों के दुर्गा मंदिरों में भी नवरात्र की पूजा शुरू हो गई है। कलश स्थापना से जुड़ी कुछ और तस्वीरें…

