राष्ट्रीय पोषण माह समापन पर पोषण रथ रवाना

राष्ट्रीय पोषण माह समापन पर पोषण रथ रवाना

बेगूसराय | राष्ट्रीय पोषण माह के समापन पर समाहरणालय परिसर में जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. गोपाल मिश्रा, जिला परियोजना समन्वयक अश्विनी कौशिक मौजूद रहे। पोषण रथ रवाना होने के बाद कारगिल सभागार में कार्यक्रम हुआ। इसमें विभागीय कामकाज की समीक्षा हुई। पोषण माह के दौरान हुई गतिविधियों की भी समीक्षा हुई। इसके बाद पोषण अभियान में बेहतर काम करने वाले बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, महिला पर्यवेक्षिका, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। विभागीय काम में लगातार बेहतर प्रदर्शन पर मंसूरचक परियोजना के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को पहला स्थान मिला। डंडारी परियोजना के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को दूसरा स्थान मिला। गढ़पुरा परियोजना के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को तीसरा स्थान मिला। बेहतर काम करने वाले ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर भी सम्मानित हुए। इसमें गढ़पुरा, बखरी, मंसूरचक, छौड़ाही, डंडारी परियोजना के ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर शामिल रहे। बेगूसराय | राष्ट्रीय पोषण माह के समापन पर समाहरणालय परिसर में जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. गोपाल मिश्रा, जिला परियोजना समन्वयक अश्विनी कौशिक मौजूद रहे। पोषण रथ रवाना होने के बाद कारगिल सभागार में कार्यक्रम हुआ। इसमें विभागीय कामकाज की समीक्षा हुई। पोषण माह के दौरान हुई गतिविधियों की भी समीक्षा हुई। इसके बाद पोषण अभियान में बेहतर काम करने वाले बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, महिला पर्यवेक्षिका, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। विभागीय काम में लगातार बेहतर प्रदर्शन पर मंसूरचक परियोजना के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को पहला स्थान मिला। डंडारी परियोजना के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को दूसरा स्थान मिला। गढ़पुरा परियोजना के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को तीसरा स्थान मिला। बेहतर काम करने वाले ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर भी सम्मानित हुए। इसमें गढ़पुरा, बखरी, मंसूरचक, छौड़ाही, डंडारी परियोजना के ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर शामिल रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *