पीएम पोषण योजना पर संकट, 12 से एमडीएम बंद करने का अल्टीमेटम

पीएम पोषण योजना पर संकट, 12 से एमडीएम बंद करने का अल्टीमेटम

भास्कर न्यूज | समस्तीपुर जिले में मध्याह्न भोजन योजना का संचालन एक बार फिर ठप होने के कगार पर है। मई 2026 से परिवर्तन मूल्य की राशि का भुगतान वेंडर को नहीं होने के कारण प्रधानाध्यापकों ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याह्न भोजन योजना को ज्ञापन सौंपा है। गौरतलब है कि इससे पहले भी 01 अक्टूबर को इस संबंध में विभाग को सूचना दी गई थी। अब तक भुगतान लंबित रहने पर शुक्रवार को फिर से 400 से अधिक प्रधानाध्यापकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने हस्ताक्षरयुक्त 49 पन्नों का सामूहिक ज्ञापन जिला प्राथमिक शिक्षक संघ, समस्तीपुर के बैनर तले डीपीओ एमडीएम को दिया। ज्ञापन में एचएम ने कहा कि मई 2026 से अद्यतन परिवर्तन मूल्य की राशि का भुगतान वेंडर के खाते में नहीं हुआ है। जून 2026 में विद्यालयों के खाते में मई माह के व्यय की राशि का आवंटन आया था। ससमय पीपीए जमा करने के बावजूद बैंक की लापरवाही से वेंडर के खाते में राशि ट्रांसफर नहीं हुई। अधिकांश विद्यालयों में मई से अब तक वेंडर को एक भी रुपया नहीं मिला है। वेंडर का कहना है कि निदेशक, मध्याह्न भोजन योजना, बिहार के आदेशानुसार SNA SPARSH Module के तहत वेंडर के बकाया भुगतान का अधिकार प्रखंड साधनसेवी, एकाउंटेंट, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को दिया गया है। इस कारण प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक, प्रभारी प्रधानाध्यापक पर विश्वास नहीं होने के चलते उन्होंने बकाया राशि के भुगतान तक मध्याह्न भोजन निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री देने से हाथ खड़े कर दिए हैं। वेंडरों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 10 अक्टूबर तक बकाया राशि का भुगतान नहीं हुआ तो 12 अक्टूबर 2026 से मध्याह्न भोजन निर्माण के लिए सामग्री की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। इस ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ स्थापना, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सभी प्रखंड साधनसेवी, एमडीएम को भी दी गई है। भास्कर न्यूज | समस्तीपुर जिले में मध्याह्न भोजन योजना का संचालन एक बार फिर ठप होने के कगार पर है। मई 2026 से परिवर्तन मूल्य की राशि का भुगतान वेंडर को नहीं होने के कारण प्रधानाध्यापकों ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याह्न भोजन योजना को ज्ञापन सौंपा है। गौरतलब है कि इससे पहले भी 01 अक्टूबर को इस संबंध में विभाग को सूचना दी गई थी। अब तक भुगतान लंबित रहने पर शुक्रवार को फिर से 400 से अधिक प्रधानाध्यापकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने हस्ताक्षरयुक्त 49 पन्नों का सामूहिक ज्ञापन जिला प्राथमिक शिक्षक संघ, समस्तीपुर के बैनर तले डीपीओ एमडीएम को दिया। ज्ञापन में एचएम ने कहा कि मई 2026 से अद्यतन परिवर्तन मूल्य की राशि का भुगतान वेंडर के खाते में नहीं हुआ है। जून 2026 में विद्यालयों के खाते में मई माह के व्यय की राशि का आवंटन आया था। ससमय पीपीए जमा करने के बावजूद बैंक की लापरवाही से वेंडर के खाते में राशि ट्रांसफर नहीं हुई। अधिकांश विद्यालयों में मई से अब तक वेंडर को एक भी रुपया नहीं मिला है। वेंडर का कहना है कि निदेशक, मध्याह्न भोजन योजना, बिहार के आदेशानुसार SNA SPARSH Module के तहत वेंडर के बकाया भुगतान का अधिकार प्रखंड साधनसेवी, एकाउंटेंट, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को दिया गया है। इस कारण प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक, प्रभारी प्रधानाध्यापक पर विश्वास नहीं होने के चलते उन्होंने बकाया राशि के भुगतान तक मध्याह्न भोजन निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री देने से हाथ खड़े कर दिए हैं। वेंडरों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 10 अक्टूबर तक बकाया राशि का भुगतान नहीं हुआ तो 12 अक्टूबर 2026 से मध्याह्न भोजन निर्माण के लिए सामग्री की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। इस ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ स्थापना, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सभी प्रखंड साधनसेवी, एमडीएम को भी दी गई है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *